{"_id":"5fc6aada348be73cf675b9e5","slug":"sexual-harassment-with-minority-girl-in-pakistan-forced-religion-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की बालिका से दुष्कर्म, जबरन किया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की बालिका से दुष्कर्म, जबरन किया धर्म परिवर्तन
Wed, 02 Dec 2020 02:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
पाक में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के साथ यहां बहुसंख्यक मुस्लिम कैसा घटिया सुलूक कर रहे हैं, यह मुस्लिम युवकों द्वारा अगवा की गई एक ईसाई समुदाय की नाबालिग बालिका ने यहां के मनावाधिकार संगठन को बताया।
विज्ञापन
पीड़िता ने इन संगठनों की सुरक्षा में पहुंचने पर बताया कि उसके घर के सामने से कुछ लड़कों ने उसका अपहरण करने के बाद एक महीने तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे स्थानीय मस्जिद में ले जा कर जबरदस्ती मुसलमान बनाया गया।
विज्ञापन
अपहरण के दौरान ही उसे हलफनामे और वीडियो रिकॉर्डिंग में यह बयान देने के लिए मजबूर किया कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल कर रही है और अपहरण करने वालों में से एक लड़के से शादी भी अपनी मर्जी से कर रही है। फैसलाबाद की इस नाबालिग लड़की ने बताया कि उसने कई बार उनके कब्जे से भागने का प्रयास किया, अंतत: 20 नवंबर को वह भागने में सफल रही।
विज्ञापन
इस दौरान उसके भाई ने उसकी मदद की। मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान के अध्यक्ष नवीद वॉल्टर ने बालिका के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पुलिस, न्यायपालिका और समाज से यहां के अल्पसंख्यकों को न्याय मिलने की वैसे भी कोई उम्मीद नहीं है। बल्कि अब इस बालिका और इसके परिवार को भीड़ द्वारा जान से मारे जाने का खतरा बढ़ गया है।