फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sex surrogates are helping injured soldiers in Israel

इस्राइल : घायल सैनिकों का सहरा बनीं सेक्स सेरोगेट, जानिए क्यों है इसकी जरूरत

Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
सार

  • इस थेरेपी को उन्हीं सैनिकों को मुहैया कराया जाता है जिनकी लड़ाई के दौरान सेक्स करने की क्षमता घायल होने की वजह से प्रभावित हो जाती है।

विज्ञापन
sex surrogates are helping injured soldiers in Israel
इस्राइल के सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई देशों में चर्चित सेक्स थेरेपी को रोगियों के इलाज में किया जाता है। हालांकि इसकी कई बार आलोचना भी हुई है इसलिए इसे व्यापक रूप से इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन सेक्स थेरेपी इस्राइल में घायल सैनिकों को दी जा रही है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल में सेक्स सेरोगेट घायल सैनिकों का सहारा बन रही हैं और वह यहां काम सरकारी खर्चे पर कर रही हैं। जो सैनिक बुरी तरह घायल हो चुके हैं और उन्हें इसकी जरूरत है उनको यह थेरेपी दी जा रही है।
विज्ञापन


घायल सैनिकों को यौन पुर्नवास की जरूरत होती है। उनके यौन संबंधित जरूरत को पूरा करने के लिए सेक्स सेरोगेट को एक पार्टनर के रूप में करना होता है। सेक्स सेरोगेट में महिला पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवरों पर  लगाई जाती हैं कामुक तस्वीरें
खबरों के अनुसार, इस्राइल के तेलअवीव शहर में एक महिला एक परामर्श केंद्र चलाती हैं। उन्होंने बताया कि यह होटल की तरह बिल्कुल नहीं दिखता है, यह एक घर की तरह ही दिखता है। साथ ही बताया कि जिस कमरे में ग्राहक ठहरता है। उस कमरे में दीवरों पर कामुक तस्वीरें लगाई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि कमरें एक बिस्तर, एक सीडी प्लेयर, शॉवर की व्यवस्था और कामुक कलाकृतिओं के साथ सजाया जाता है। केंद्र पर कुछ सरोगेट पार्टनर ग्राहकों को करीबी रिश्ता और अंत में सेक्स करना सीखाती हैं।


यह थेरेपी सिर्फ घायल सैनिकों के लिए है
केंद्र चालक ने बताया कि यह एक तरह की कपल थेरेपी है। किसी के पास अगर पार्टनर नहीं है तो इस कर पाना नामुमकिन है। ये पार्टनर की भूमिका निभाते हैं। आलोचक इस वेश्यावृत्ति कहते हैं लेकिन इस्राइल में इसे सैनिकों को सरकारी खर्चे पर मुहैया कराया जाता है। साथ ही बताया कि इस थेरेपी को उन्हीं सैनिकों को मुहैया कराया जाता है जिनकी लड़ाई के दौरान सेक्स करने की क्षमता घायल होने की वजह से प्रभावित हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed