फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Severe Sandstorm hits Iraq, Thousands hospitalized, schools-college-offices closed

Severe Sandstorm hits Iraq : रेतीले तूफान से इराक में हाहाकार, हजारों लोग अस्पतालों में भर्ती, स्कूल-कॉलेज-दफ्तर बंद

Wed, 18 May 2022 08:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 18 May 2022 08:49 AM IST
सार

देश भर के हवाई अड्डों, स्कूलों और दफ्तरों  को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अप्रैल के बाद से इराक में उठा यह आठवां ऐसा तूफान है।  
 

विज्ञापन
Severe Sandstorm hits Iraq, Thousands hospitalized, schools-college-offices closed
रेतीला तूफान

विस्तार

इराक में उठे रेतीले तूफान से इराक में हाहाकार मच गया है। इसके असर के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने से 4000 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। सोमवार को उठे रेतीले तूफान ने इराक को ठप कर दिया।

विज्ञापन

देश भर के हवाई अड्डों, स्कूलों और दफ्तरों  को बंद कर दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अप्रैल के बाद से इराक में उठा यह आठवां तूफान है। इस माह के आरंभ में भी उठे रेतीले तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 5000 अन्य को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था। 
विज्ञापन


धूल के घने बादलों से ढंका आसमान
सोमवार उठा रेतीला तूफान इतना जबर्दस्त था कि धूल के घने बादलों ने राजधानी बगदाद को नारंगी रंग की चमक से ढंक दिया। इसका असर दक्षिणी इराक के शिया बहुल नजफ और उत्तरी कुर्द स्वायत्त क्षेत्र में सुलेमानियाह समेत कई अन्य शहरों तक दिखा। रेत इमारतों की छतों, कारों और घरों में घुस गई। राजधानी बगदाद समेत इराक के 18 प्रांतों में से सात में अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों को खुला रखा गया, ताकि बुजुर्ग और दमे की बीमारी और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों का इलाज हो सके। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बदर के अनुसार 4000 लोगों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कई को आईसीयू में रखा गया है। बुजुर्गों को इस तूुफान से ज्यादा तकलीफ हुई। 

इराक में इसलिए उठ रहे रेतीले तूफान
दरअसल, इराक में भू क्षरण, भीषण सूखे व अल्प वर्षा के कारण यह हालात बन रहे हैं। जलवायु परिवर्तन भी इन रेतीले तूफानों की वजह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed