फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several policemen injured as anti-encroachment drive in Pakistan turns violent news in hindi

Pakistan: सिंध प्रांत में अतिक्रमण हटाने का अभियान हुआ हिंसक, अधिकारियों-भीड़ के बीच झड़प, 12 पुलिसकर्मी घायल

Wed, 08 Jan 2025 12:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंध Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 08 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए। जब कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके कारण कई नागरिक घायल हो गए। 

विज्ञापन
Several policemen injured as anti-encroachment drive in Pakistan turns violent news in hindi
पाकिस्तान पुलिस फोर्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अतिक्रमण हटाने का अभियान हिंसक हो गया। इस दौरान अधिकारियों और भीड़ के बीच झड़प हो गई, जिसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह झड़प मंगलवार को हैदराबाद शहर के कसीमाबाद में हुई। एक सिंचाई चैनल को बहाल करने और भूमि पर 24 फुट चौड़ी सड़क बनाने के लिए अतिक्रमण और संरचनाओं को हटाने के लिए पुलिस एक मजबूत बैकअप के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें वहां स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए। जब कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके कारण कई नागरिक घायल हो गए। 
विज्ञापन


हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जैनुल आबिदीन मेमन ने कहा, पिछले दिन की झड़प के बाद बुधवार को भी अभियान जारी था। इस अभियान का नेतृत्व सिंचाई विभाग कर रहा है। मेमन ने बताया कि कासिमाबाद सहायक आयुक्त के सर्वेक्षण के अनुसार क्षेत्र में 350-400 अतिक्रमित संरचनाएं मौजूद थीं। हालांकि, स्थानीय लोगों ने अपनी एक अलग कहानी बताई। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने निर्मित संरचनाओं को 10 लाख रुपये से अधिक में खरीदा है। उन्होंने बताया कि उनके पास बिल भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने दावा किया कि कई लोग यहां 2010 से ही रह रहे हैं। झड़पों के बाद अधिकारियों ने अतिक्रमित भूमि पर सेना सुरक्षा बढ़ा दी है और क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी काट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed