Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several people killed in separate shootings in South Africa

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह किसने बरसाईं गोलियां?: 17 की मौत; झोपड़ी और कार में मिले शव

Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई। एक जगह झोपड़ी के अंदर नौ शव मिले, जबकि दूसरी जगह गोलियों से छलनी कार में आठ लोग मृत पाए गए। इन हमलों के पीछे कौन है और लोगों को क्यों मारा गया? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Several people killed in separate shootings in South Africa
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कहां-कहां हुई गोलीबारी?
पुलिस के मुताबिक, पहली घटना दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास हुई। यहां जेफ्सविले की एक झुग्गी-बस्ती में गोलीबारी हुई। एक झोपड़ीनुमा घर के अंदर नौ लोगों के शव मिले। सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

दूसरी घटना पीटरमैरिट्जबर्ग शहर के बाहर स्वीटवाटर्स में हुई। यहां एक गाड़ी के अंदर आठ लोगों के शव मिले। गाड़ी पर गोलियों के कई निशान थे।

गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी?
पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। जेफ्सविले में गोलीबारी रविवार रात हुई थी। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, पीटरमैरिट्जबर्ग में पुलिस अभी तक मृतकों और संदिग्धों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


क्या पहले भी हुए हैं ऐसे हमले?
दक्षिण अफ्रीका में हाल के दिनों में सामूहिक गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं। इनमें से कई घटनाओं के तार आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैं। सितंबर में डरबन शहर के पास एक गरीब इलाके में गोलीबारी हुई थी। यहां तीन बंदूकधारी एक छोटे से घर में घुस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत को न पढ़ाएं लोकतंत्र का पाठ': फिलिबेक के बयान पर मेलोनी की करीबी नेता ने उठाए सवाल, किसे दे डाली नसीहत?

उस समय घर में एक पार्टी चल रही थी। हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दी थीं। इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।


जून में भी हुई थी 12 लोगों की हत्या
इस साल जून में जोहान्सबर्ग के एक गरीब इलाके में भी गोलीबारी हुई थी। इस हमले में कई हमलावर शामिल थे। उन्होंने 12 लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हमले को आपराधिक गिरोहों से जुड़ा बताया था।

पिछले साल दिसंबर में भी सामूहिक गोलीबारी की दो घटनाएं हुई थीं। इन दोनों घटनाओं के बीच सिर्फ दो हफ्ते का अंतर था। दोनों हमलों में कुल 21 लोगों की मौत हुई थी। इन हमलों को भी कई बंदूकधारियों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed