फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed in Bomb blast in North Waziristan of Pakistan latest news updates

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में बम विस्फोट, 11 मजदूरों की मौत, दो घायल

Sun, 20 Aug 2023 11:51 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 20 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

उपायुक्त रेहान गुल खट्टक ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार को शवाल तहसील में गुल मीर कोट के पास विस्फोट कर 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को उड़ा दिया। इससे कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
several killed in Bomb blast in North Waziristan of Pakistan latest news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के गुलमीर कोट इलाके में बम विस्फोट में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार को एक वैन में बम विस्फोट किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के बाजौर में एक राजनीतिक रैली में आत्मघाती विस्फोट में 63 लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन


यह है मामला
उपायुक्त रेहान गुल खट्टक ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार को शवाल तहसील में गुल मीर कोट के पास विस्फोट कर 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को उड़ा दिया। एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत में काम करने वाले कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हो गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान तहसील माकिन और वाना के घायलों और मृतकों के शवों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं, लापता श्रमिकों की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर-पख्तूनख्वा में गोलीबारी में दो आतंकवादियों की मौत
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने बताया कि 18-19 अगस्त की रात में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई और सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। 


कराची में पुलिसकर्मी की मौत
कराची के शराफी गोथ के पास अल्लाहदाद ग्राउंड में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिसकर्मी की पहचान जाहिद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, हमलावर बाइक पर आए थे, जिन्होंने पुलिस अधिकारी पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed