फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Killed in Badakhshan explosion in Afghanistan World news Updates in hindi

World Updates: अफगानिस्तान के बदख्शां विस्फोट में अब तक तीन लोगों की मौत, पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Thu, 09 May 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Several Killed in Badakhshan explosion in Afghanistan World news Updates in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग घायल हैं। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि विस्फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था। दहशतगर्दों ने फैजाबाद शहर में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया था। बदख्शां के कुछ नागरिकों ने अनुरोध किया है कि तालिबान क्षेत्र को सुरक्षित करने के अपने प्रयास बढ़ाएं। घर में महिलाएं और बच्चे सभी डरे हुए हैं।

विज्ञापन

 

 

चीनी जहाज की गतिविधियों से मालदीव पूरी तरह अनजान
मालदीव के वरिष्ठ मंत्री अहमद शियाम ने बुधवार को कहा, वे नहीं जानते कि चीन का हाई-टेक अनुसंधान जहाज उनके जलीय क्षेत्र में किस तरह की गतिविधियां कर रहा है। हालांकि, उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि इसकी गतिविधियों से उनके देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। चीन के कथित शोध जहाज शियांग यांग होंग 3 ने माले में दो बार डॉकिंग करने और प्रस्थान करने से पहले तीन महीने मालदीव के आसपास बिताए हैं।

शियाम ने कहा कि चीनी पोत ने यहां जो कुछ भी किया है, वह मालदीव सरकार के सहयोग से किया गया है। हालांकि, इसकी अब तक उन्हें कोई जानकारी तक नहीं है। मालदीव की भारत महज 70 समुद्री मील दूरी के कारण इन चीनी पोतों की मौजूदगी भारत के लिए चिंता का विषय है। चीन के इन कथित शोध पोतों को अक्सर जासूसी पोत के तौर पर देखा जाता है, जो सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में कई तरह की जानकारियां जुटाने में सक्षम हैं। इसके अलावा मिसाइल व सैटेलाइट लॉन्चिंग व परीक्षण के डाटा भी जमा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉर्जिया सीनेट के प्रत्याशी अश्विन ने जुटाई 2.8 लाख डॉलर की राशि
अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे भारतवंशी अश्विन रामास्वामी ने 2.80 लाख डॉलर से अधिक राशि जुटाई है। राज्य स्तर पर यह काफी बड़ी राशि है। रामास्वामी (24) ने एक फरवरी से 30 अप्रैल के बीच अपने मौजूदा प्रतिद्वंद्वी शावन स्टिल की तुलना में 22 गुना राशि जुटाई है।  

विज्ञापन

इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को आडियाल जेल भेजने का आदेश
पाकिस्तान की आडियाल जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उसी जेल में स्थानांतरित करने के आदेश दिए। दो मामलों में दोषी ठहराने के बाद बुशरा इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में इमरान खान की हवेली बनिगाला में ही कैद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed