फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed as bus fell into ravine in Honduras bus crash world news in Hindi

World News: होंडुरास में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Wed, 06 Dec 2023 03:14 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेगुसिगल्पा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेगुसिगल्पा Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 06 Dec 2023 03:14 AM IST
सार

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद मौके पर ही 10 यात्रियों की मौत हो गई और दो की तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
several killed as bus fell into ravine in Honduras bus crash world news in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में मंगलवार को एक बस हाईवे से फिसलकर खड्ड में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे। देश की राजधानी तेगुसिगल्पा से लगभग 41 किलोमीटर (25 मील) दूर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद मौके पर ही 10 यात्रियों की मौत हो गई और दो की तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोप : जुकरबर्ग के दान के बाद हार्वर्ड ने शोध टीम को दबाया
भ्रामक एवं गलत सूचनाओं पर काम करने वाली शोधार्थी जोआन डोनोवन ने हार्वर्ड विवि पर उनके भाषण व शोध टीम को दबाने का आरोप लगाया है। डोनोवन ने इस अनुचित दखल की जांच की मांग की है। डोनोवन ने 2021 के अंत में फेसबुक फाइलों को लेकर शोध शुरू किया, लेकिन मार्क जुकरबर्ग एवं पत्नी प्रिसिला चान द्वारा संचालिक संस्था से हार्वर्ड को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान मिलने के कारण उनके कार्य पर असर पड़ा। फेसबुक ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबोज ने की सामाजिक विकास आयोग बैठक की अध्यक्षता
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने फरवरी 2024 में होने वाले 62वें संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की तैयारी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। आयोग का यह सत्र 5-14 फरवरी, 2024 तक न्यूयॉर्क में  होगा। आयोग अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष की तीसवीं वर्षगांठ भी मनाएगा। 62वें सत्र का केंद्रीय विषय सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन पर होगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान में दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इस्लाम के दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (77) को मंगलवार को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया है। इस समुदाय के लोग दुनिया के 40 देशों में रहते हैं। पाकिस्तान में इनकी बड़ी आबादी है।

बाइडन के शीर्ष सहयोगी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत में
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों सहित विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत के लिए नई दिल्ली में हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, जॉन फाइनर ने भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा से चर्चा की।  

विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा पढ़े गए विश्वकप, पठान और जवान
विकिपीडिया को संचालित करने वाले विकिमीडिया फाउंडेशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अंग्रेजी विकिपीडिया को अकेले इस वर्ष 84 अरब से अधिक बार देखा गया। इस वर्ष के शीर्ष पांच लेख चैटजीपीटी (49,490,406 पेजव्यू), इसके बाद 2023 में मृत्यु (42,666,860) रहे। तीसरे स्थान पर 2023 क्रिकेट विश्वकप (38,171,653), चौथे स्थान पर इंडियन प्रीमियर लीग (32,012,810) और फिल्म ओपेनहाइमर (28,348,248) है। फाउंडेशन ने विकिपीडिया के 2023 के शीर्ष 25 सबसे लोकप्रिय लेखों की जानकारी दी। फाउंडेशन के अनुसार, भारत के शीर्ष पसंदीदा विषय क्रिकेट और बॉलीवुड से रहे। फाउंडेशन के अनुसार, क्रिकेट विश्वकप (25,961,417) छठे नंबर पर, फिल्म जवान (21,791,126) आठवें स्थान पर रही। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (20,694,974) और शाहरूख की फिल्म पठान 19,932,509 पेजव्यू के साथ शीर्ष 10 में शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed