फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Injured in Atlanta Shooting Georgia in us

Atlanta Shooting: अमेरिका के अटलांटा शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल, इमारत में घूमता दिखा शूटर

Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
सार

अमेरिका के अटलांटा शहर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Several Injured in Atlanta Shooting Georgia in us
Atlanta Shooting - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में एक इमारत में गोलीबारी की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। संदिग्ध शूटर की इमारत में घूमते तस्वीर सामने आई है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। अटलांटा पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हाथ में बंदूक लिए दिख रहे संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय डियोन पैटरसन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अटलांटा के मिडटाउन इलाके में एक इमारत में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। हम शूटर की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन


अटलांटा पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शूटर इमारत के अंदर है। फिलहाल किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। अटलांटा पुलिस ने स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना मिडटाउन इलाके में 12वीं स्ट्रीट और 13वीं स्ट्रीट के बीच वेस्ट पीचट्री स्ट्रीट पर एक इमारत के अंदर हुई। पुलिस ने ट्वीट किया, तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और चौथे को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया है। 


नॉर्थसाइड अस्पताल ने एक ट्वीट में कहा कि वह गोलीबारी की घटना के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। अस्पताल ने ट्वीट में लिखा, हम इलाके के लोगों से अपील करते हैं कि वे जगह-जगह शरण लें और घटनास्थल पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध की चार तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें संदिग्ध को हथियारों से लैस दिखाया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed