फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Dead In Shooting At Chinese New Year Party At Los Angeles California US state Updates

Firing In US: कैलिफोर्निया में एक समारोह में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

Sun, 22 Jan 2023 11:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 22 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि चीनी नए साल के मद्देनजर आयोजित समारोह में हुई गोलीबारी में करीब 16 लोगों को गोली लगी है।

विज्ञापन
Several Dead In Shooting At Chinese New Year Party At Los Angeles California US state Updates
अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि चीनी नए साल के मद्देनजर आयोजित समारोह में हुई शूटिंग की इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। करीब 16 लोगों को गोली लगी है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क की घटना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में हुई। शनिवार रात की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चीनी नववर्ष समारोह का होग रहा था आयोजन
जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे (0600 GMT) के आसपास हुई।  यहां मोंटेरी पार्क में एक चीनी चंद्र नववर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान एक शख्स ने समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान कई लोगों को गोलियां लगी हैं और कई की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई व्यक्ति पर गोलीबारी करने का शक
पुलिस के मुताबिक, कैलिफोर्निया के एक डांस क्लब में गोलीबारी में बंदूकधारी फरार है। उसकी पहचान फिलहाल एशियाई व्यक्ति के रूप में हुई है। लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि संदिग्ध पुरुष घटनास्थल से भाग निकला। उसके पास ऑटामैटिक हथियार था। संदिग्ध एक एशियाई पुरुष प्रतीत होता है। हालांकि, यह अभी प्रारंभिक जानकारी है। जांच के बाद ही कुछ पुख्ता जानकारी साझा की जाएगी।

हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए थे
इससे पहले दिन में हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए थे। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है।


लूट के दौरान भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में सशस्त्र लूट के दौरान भारतीय मूल के 66 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलाडेल्फिया पुलिस ने गुरुवार को एक निगरानी वीडियो जारी किया, जिसमें पेट्रोल पंप कर्मी पेट्रो सिबोराम की हत्या करना चाह रहे तीन संदिग्धों को दिखाया गया है। पुलिस को इनकी तलाश है। यह घटना मंगलवार को टोरेसडेल एवेन्यू स्थित 7100 ब्लॉक के एक्सॉन में हुई, जो नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया के टैकोनी में एक प्रमुख व्यावसायिक सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed