{"_id":"5e110ea88ebc3e87e201000d","slug":"seven-whale-fishes-rescued-on-the-beach-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में समुद्र तट पर आई सात व्हेल मछलियों को बचाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड में समुद्र तट पर आई सात व्हेल मछलियों को बचाया गया
Sun, 05 Jan 2020 03:46 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jan 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में राहत एवं बचावकर्मियों ने समुद्र तट पर बहकर आई सात पायलट मछलियों की समुद्र में सकुशल वापसी करा दी, जबकि चार की मौत हो गई। एडम एयनोन रिचड्स नामक एक पर्यटक ने कहा कि लगभग एक हजार स्वयंसेवकों ने काफी मशक्कत के बाद व्हेल मछलियों को समुद्र में छोड़ने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उत्तरी द्वीप में कोरोमंडल प्रायद्वीप पर समुद्र तट पर लगभग एक हजार स्थानीय लोग छुट्टी मनाने के वहां पहुंचे थे। कुछ समय बीतने के बाद समुद्र से तेज लहरें उठीं और कई व्हेल उसमें बहकर समुद्र तट पर आ गईं।
विज्ञापन
संरक्षण विभाग ने बताया कि तेज लहरों के बहाव में बहकर आई व्हेल में सात को वहां मौजूद लोगों की मदद से बचाया गया और अन्य मृत पड़ी व्हेल को दफनाया गया है। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के शीर्ष पर फेयरवेल स्पिट में 330 से अधिक पायलट व्हेल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन