{"_id":"5cbd72ecbdec22143356eead","slug":"seven-suicide-bombers-carried-out-series-of-eight-devastating-blasts-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका सरकार ने कहा- आठ में से सात हमले थे आत्मघाती, हिरासत में 24 संदिग्ध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका सरकार ने कहा- आठ में से सात हमले थे आत्मघाती, हिरासत में 24 संदिग्ध
Mon, 22 Apr 2019 01:23 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर सीरियल बम धमाके हुए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर एक के बाद एक आठ बम धमाके हुए। जिसमें छह भारतीयों सहित 290 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। इन हमलों को लेकर श्रीलंका सरकार के विश्लेषक विभाग का कहना है कि आठ में से सात आत्मघाती हमले थे।
इन हमलों को ईसाई समुदाय को निशाना बनाने के लिए अंजाम दिया गया था। हमले कोलंबो के कोटाहेना के सेंट एंथोनी चर्च, बट्टीकलाओ के जियोन चर्च, नेगोंबो के सेंट सबैस्टियन चर्च में हुए थे जहां रविवार को ईस्टर की प्रार्थना हो रही थी। तीन धमाके कोलंबो के पांच सितारा होटल- शंगरी-ला, सिनेमोन ग्रांड और किंग्सबेरी में हुए थे।
संडे टाइम्स ने सरकार के विश्लेषक विभाग के हवाले से लिखा है, 'शंगरी-ला, सिनेमोन ग्रांड और किंग्सबेरी होटलों और कोटाहेना के सेंट एंथोनी, बट्टीकलाओ के जियोन और नेगोंबो के सेंट सबैस्टियन चर्च में हुए धमाकों की पहचान आत्माघती हमलों के तौर पर हुई है।' इसी बीच कोलंबो में रात के आठ बजे से सुबह के चार बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
छह बम धमाकों के कुछ घंटों बाद ही कोलंबो में फिर दो धमाके हुए। यह धमाके तब हुए जब पुलिस टीम ने उत्तरी कोलंबो के एक घर में प्रवेश किया और वहां छानबीन कर रही थी। तभी आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। जिससे कि दुमंजिला इमारत गिर गई और तीन पुलिसवालों की मौत हो गई।
विभाग का कहना है, 'कुल सात आत्मघाती हमलावरों ने इन विस्फोटों को अंजाम दिया था।' सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 290 हो चुकी है। जिसमें छह भारतीय भी शामिल हैं। किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। मगर पुलिस ने घटना के संबंध में 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सरकार का कहना है कि वह हमलों में शामिल संदिग्धों के विवरण का खुलासा नहीं करेगी ताकि उनका प्रचार होने से रोका जा सके। यह भी जानकारी सामने आई है कि इस घटना को लेकर पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं इन हमलों के पीछे कट्टर मुस्लिम संगठन तौहिद जमात का नाम सामने आ रहा है।

Reuters: Sri Lankan authorities order curfew in Colombo from 8 p.m. to 4 a.m.- government information department. #SriLanka
— ANI (@ANI) April 22, 2019
छह बम धमाकों के कुछ घंटों बाद ही कोलंबो में फिर दो धमाके हुए। यह धमाके तब हुए जब पुलिस टीम ने उत्तरी कोलंबो के एक घर में प्रवेश किया और वहां छानबीन कर रही थी। तभी आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। जिससे कि दुमंजिला इमारत गिर गई और तीन पुलिसवालों की मौत हो गई।
विभाग का कहना है, 'कुल सात आत्मघाती हमलावरों ने इन विस्फोटों को अंजाम दिया था।' सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 290 हो चुकी है। जिसमें छह भारतीय भी शामिल हैं। किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। मगर पुलिस ने घटना के संबंध में 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सरकार का कहना है कि वह हमलों में शामिल संदिग्धों के विवरण का खुलासा नहीं करेगी ताकि उनका प्रचार होने से रोका जा सके। यह भी जानकारी सामने आई है कि इस घटना को लेकर पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं इन हमलों के पीछे कट्टर मुस्लिम संगठन तौहिद जमात का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन