{"_id":"5ca879b6bdec2214442488c1","slug":"seven-policemen-killed-in-taliban-attack-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सुरक्षा चौकी पर तालिबान हमला, सात पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में सुरक्षा चौकी पर तालिबान हमला, सात पुलिसकर्मियों की मौत
Sat, 06 Apr 2019 03:34 PM IST
आसिम खान
भाषा, काबुल
भाषा, काबुल
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Afghanistan Times
अफगानिस्तान के उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत में सुरक्षा चौकी पर तालिबान के हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद नूर रहमानी ने कहा कि प्रांत की राजधानी के बाहरी इलाके में शनिवार को हुए हमले में पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पूर्वी गजनी प्रांत की पुलिस ने कहा कि तालिबान ने यहां भी शनिवार को सुरक्षा चौकियों पर हमले किये, जिसमें तीन कर्मियों की मौत हो गई और सात घायल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रांतीय पुलिस प्रमुख के एक प्रवक्ता अहमद खान सेरत ने कहा कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सात विद्रोहियों को मार गिराया। तालिबान ने गजनी में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन सर-ए-पुल पर कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन