{"_id":"5d6bc4878ebc3e017a20f90d","slug":"seven-people-died-in-plane-crash-in-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में विमान हादसे में सात लोगों की मौत: अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में विमान हादसे में सात लोगों की मौत: अधिकारी
Sun, 01 Sep 2019 08:28 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फिलीपींस की राजधानी के निकट रविवार को एक रिसॉर्ट क्षेत्र में एक हवाई एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आग लग गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय आपात अधिकारी जेफरी रोड्रिगेज ने बताया कि सात लोगों के शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि इस विमान के सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है लेकिन रिसॉर्ट क्षेत्र में जब यह विमान गिरा उस समय वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
फिलीपींस विमानन के अधिकारियों ने बताया कि जब यह विमान राजधानी मनीला से लगभग 25 नौटिकल मील की दूरी पर रडार से लापता हुआ था तो उस समय उसमें छह यात्री और दो पायलट सवार थे।
विज्ञापन