फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven generals against service extension of Pakistan Army Chief General Qamar Bajwa

पाकिस्तान: सेनाध्यक्ष बाजवा के सेवा विस्तार पर इमरान सरकार के खिलाफ सात जनरलों ने खोला मोर्चा

Mon, 02 Dec 2019 03:13 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Dec 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Seven generals against service extension of Pakistan Army Chief General Qamar Bajwa
कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार दिए जाने के मुद्दे पर इमरान खान की सरकार उच्चतम न्यायालय में अपनी किरकिरी करवा चुकी है। अब सरकार को सेना के अंदर भी कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान की सेना के सात जनरलों ने बाजवा के सेवा विस्तार पर अदालत के रोक लगाने का समर्थन किया है।

विज्ञापन


इमरान सरकार ने सेनाध्यक्ष बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव दिया था जिसपर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आसिफ सईद खोसा ने रोक लगाते हुए फिलहाल केवल आठ महीने के सेवा विस्तार की इजाजत दी है। 
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इन सात जनरलों ने बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाने का विरोध किया है क्योंकि इससे सेनाध्यक्ष बनने के उनके सपने पर पानी फिर जाएगा। जो सात जनरल विरोध कर रहे हैं उनमें से एक दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में डिफेंस अटाशे भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरलों की इस लिस्ट में मुल्तान के कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज सत्तार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की नियुक्ति के लिए वरीयता सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल नदीम राजा, लेफ्टिनेंट जनरल हुमायूं अजीज, लेफ्टिनेंट जनरल नईम असरफ, लेफ्टिनेंट जनरल शेर अफगान और लेफ्टिनेंट जनरल काजी इकराम ने भी बाजवा के सेवा विस्तार के प्रस्ताव का विरोध किया है। 


चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल बिलाल अकबर वरीयता क्रम में सातवें नंबर पर हैं। इनमें सभी ने सार्वजनिक तौर पर बाजवा का विरोध नहीं किया है, लेकिन प्रमुख कुछ जनरलों ने आर्मी चीफ बने रहने के लिए सिस्टम से छेड़छाड़ के बाजवा के प्रयासों का कड़ा विरोध किया है। 

बाजवा के बाद सीनयरिटी लिस्ट में टॉप पर मौजूद लेफ्टिनेंट जनरल सत्तार ने नियम के उल्लंघन से नाराज होकर कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed