{"_id":"5cd6faaabdec2207194afd9a","slug":"seven-children-die-in-landmine-blast-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बारूदी सुरंग विस्फोट में सात बच्चों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: बारूदी सुरंग विस्फोट में सात बच्चों की मौत
Sat, 11 May 2019 10:12 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, गजनी
भाषा, गजनी
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 11 May 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)
दक्षिण अफगानिस्तान में शनिवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सात बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
गजनी प्रांत के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि विस्फोट राजधानी काबुल से दक्षिण गजनी प्रांत में उस समय हुआ जब बच्चे एक मुख्य सड़क पर खेलते हुए बारूदी सुरंग पर चले गए।
उन्होंने कहा कि बारूदी सुरंग तालिबान ने मुख्य सड़क पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाई थी।
तालिबान ने इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
गजनी प्रांतीय परिषद के सदस्य अमानुल्लाह कामरानी ने कहा कि बच्चों की उम्र सात से नौ वर्ष के बीच थी और कम से कम चार एक ही परिवार के थे।