फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sergey Brin Divorce: Google Co-Founder Sergey Brin filed a petition for Divorce

Divorce: गूगल के सह संस्थापक सर्गेई ब्रिन लेंगे दूसरी पत्नी से भी तलाक, अदालत में दाखिल की याचिका

Mon, 20 Jun 2022 08:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 20 Jun 2022 08:44 PM IST
सार

सर्गेई ब्रिन ने नवंबर 2018 में निकोल शानाहान से गुप्त रूप से शादी की थी। दोंनों का एक तीन साल का बेटा भी है। अब वे अपनी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान से भी तलाक लेना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
Sergey Brin Divorce: Google Co-Founder Sergey Brin filed a petition for Divorce
सर्गेई ब्रिन - फोटो : Twitter

विस्तार

गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन अपनी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान से भी तलाक लेंगे। इसके लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 94 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 

विज्ञापन


सर्गेई ब्रिन ने नवंबर 2018 में निकोल शानाहान से गुप्त रूप से शादी की थी। दोंनों का एक तीन साल का बेटा भी है। अब वे अपनी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान से भी तलाक लेना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अदालत में दायर अर्जी में कहा है कि दोनों के बीच कई मतभेद हैं, जो सुलझाने योग्य नहीं हैं। उन्होंने अदालत से दोनों का तलाक कराने की अपील की है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वे अपने तलाक को गुप्त रखना चाहते हैं। उनको डर है कि इससे उनके बच्चे को अगवा किया जा सकता है या हानि पहुंचाई जा सकती है। 
विज्ञापन


 गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने निकोल शानाहान से पहले ऐनी वोज्स्की से शादी की थी। तब वे और ऐनी वोज्स्की करीब आठ साल तक साथ रहे।इसके बाद दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सर्गेई ब्रिन दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 48 वर्षीय सर्गेई ब्रिन के पास 94 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। जो कि उन्हें गूगल में उनकी हिस्सेदारी से मिली है। गूगल को उन्होंने 1998 में लैरी पेज के साथ को-फाउंडर के तौर पर शुरूआत किया था। इसके बाद उन्होंने होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट को स्थापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed