अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक ने इस्लामाबाद में उगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के गिरफ्तार अलगाववादी नेता मोहम्मद यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक ने आज पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामाबाद में एक ध्वजारोहण समारोह को संबोधित किया। पाकिस्तान मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मशाल मलिक का असली चेहरा खुल कर सामने आया उसने जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला। यह घटना सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर मुहर लगाती है। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को 22 फरवरी को देर रात मायसूमा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोठीबाग थाने ले गई। इसके बाद देर रात सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अनुच्छेद 370 हटानेे के बाद कोई बवाल ना हो इस लिए एहतियातन यासीन की गिरफ्तारी की गई थी। इससे पहले 21 फरवरी को ही राज्य सरकार ने उसकी सुरक्षा हटा ली थी।
Mashaal Malik, wife of arrested separatist leader Mohammad Yasin Malik, addressed a flag hoisting ceremony in Islamabad, on Pakistan's Independence Day today: Pakistan media. (File pic of Yasin Malik) pic.twitter.com/rpakcyu4Qz
— ANI (@ANI) August 14, 2019विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में यासीन मलिक को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पुछताछ करने के बाद एनआईए की कोर्ट ने यासिन को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया था। इसी महिने की शुरूआत में तिहाड़ जेल में मलिक की तबीयत खराब होने के बाद मौत की अफवाह फैल गई थी। स्थानीय खबरों के अनुसार, माहौल खराब करने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई गई होंगी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि यासीन, जेल में है और स्वस्थ है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक का यह बयान तब आया है जब मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश में जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख के स्वास्थ्य के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं।