फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senthil Kumar, First Secretary, Permanent Mission of India says Pakistan continues to misuse of the Human Rights Council and its mechanism

मानवाधिकार परिषद के तंत्र और ईश निंदा कानून का लगातार दुरुपयोग कर रहा पाकिस्तान: सेंथिल कुमार

Tue, 16 Jun 2020 02:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Senthil Kumar, First Secretary, Permanent Mission of India says Pakistan continues to misuse of the Human Rights Council and its mechanism
मानवाधिकार परिषद

यूएन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे स्थायी मिशन के प्रथम सचिव सेंथिल कुमार ने मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में एक बार फिर से पाकिस्तान को लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भी मानवाधिकार परिषद के तंत्र और ईश निंदा कानून का लगातार दुरुपयोग कर रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 47,000 बलूच और 35,000 पश्तूनों के लापता होने के बारे में आज तक कोई नहीं जानता है। लगातार सांप्रदायिक हिंसा होने के कारण बलूचिस्तान से 500 हजारा और पाकिस्तान से 1 लाख से अधिक हजारा भाग गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बलूचिस्तान में लोगों का लापता होना लगातार जारी है। यहां हिंसा, जबरन सामूहिक विस्थापन, उत्पीड़न, संदिग्ध हत्याएं, सेना के द्वारा लगातार यातनाएं जारी हैं। वहीं लोगों को यातना शिविर, नजरबंदी केंद्र, सैन्य शिविर में रख कर उनपर अत्याचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने भारत की तरफ से प्रस्ताव देते हुए कहा कि मानवाधिकार परिषद को सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा (यूपीआर) प्रक्रिया को जारी रखने की अवधि बढ़ानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि समीक्षा (यूपीआर) तंत्र सभी मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के संवर्धन और संरक्षण के लिए एक प्रभावी साधन है।


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ईश निंदा कानून का दुरुपयोग कर अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed