{"_id":"630142b552df065f046eb0a5","slug":"senior-uk-mp-michael-gove-said-rishi-sunak-have-all-the-qualifications-to-become-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK PM Race: सुनक को ब्रिटेन के वरिष्ठ सांसद का समर्थन, बोले- ऋषि में पीएम बनने की सभी योग्यताएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK PM Race: सुनक को ब्रिटेन के वरिष्ठ सांसद का समर्थन, बोले- ऋषि में पीएम बनने की सभी योग्यताएं
Sun, 21 Aug 2022 01:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन (ब्रिटेन)।
एजेंसी, लंदन (ब्रिटेन)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:53 AM IST
सार
माइकल गोव ने पीएम पद की दावेदार लिज ट्रस की जीवन-यापन आसान करने के लिए टैक्स में कमी की योजना को वास्तविकता से आंख मूंदने जैसा करार दिया।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंजरवेटिव पार्टी के वरिष्ठ सांसद और पूर्व मंत्री माइकल गोव ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जो योग्यताएं चाहिएं, वह सभी ऋषि सुनक में हैं। पार्टी में बढ़ते विरोध के कारण पिछले माह पद छोड़ने की सलाह देने पर पीएम जॉनसन ने नाटकीय ढंग से उन्हें आवास एवं सामुदायिक मंत्री पद छोड़ने के लिए कह दिया था। साथ ही उन्होंने खुद सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी।
विज्ञापन
माइकल गोव ने पीएम पद की दावेदार लिज ट्रस की जीवन-यापन आसान करने के लिए टैक्स में कमी की योजना को वास्तविकता से आंख मूंदने जैसा करार दिया। उन्होंने कहा, पीएम की दौड़ में शामिल ऋषि सुनक ही सही तर्क दे रहे हैं और वोटरों को सच्चाई बता रहे हैं।
विज्ञापन
‘द टाइम्स’ में वरिष्ठ टोरी नेता गोव ने लिखा, मुझे पता है कि प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या चाहिए। ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि भविष्य की सरकार क्या केंद्रीय आर्थिक योजना अपनाती है। यहां मुझे ज्यादा चिंता है, क्योंकि पीएम पद की बहस के दौरान वास्तविक बातें नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ऋषि सुनक का यह तर्क एकदम सही है कि हम तब तक सामान्य टैक्स नहीं घटा सकते, जब तक मुद्रास्फीति, खर्च पर काबू पाकर उधार कम नहीं कर लेते। हम खर्च फौरन कम नहीं कर सकते। हमें सबसे निर्धन लोगों की भी मदद करनी है, जो जरूरी है। 2016 में जॉनसन का समर्थन करने के बजाय गोव ने खुद नेतृत्व की दावेदारी कर बहुतों को चकित किया था।
इसके बाद 2019 में जब थेरेसा मे के स्थान पर जॉनसन पहली पसंद बनकर उभरे थे तो भी उन्होंने चुनौती दी थी। वह डेविड कैमरून, थेरेसा मे और इसके बाद जॉनसन मंत्रिमंडल में शामिल रहे।