{"_id":"67d4318c6e5e02eb3f0843d6","slug":"senior-cleric-among-4-worshippers-injured-in-bomb-explosion-at-mosque-in-pakistan-s-kp-news-in-hindi-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, मौलवी समेत चार घायल; CCTV से पहचाने गए हमलावर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, मौलवी समेत चार घायल; CCTV से पहचाने गए हमलावर
Fri, 14 Mar 2025 07:09 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:09 PM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में हुए बम धमाके में एक मौलवी समेत चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने हमले के आत्मघाती हमलावरों की सीसीटीवी के जरिए पहचान कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादुर ने बताया कि यह धमाका साउथ वजीरिस्तान की मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में हुआ। हमलावरों ने मस्जिद के मिम्बर (जहां इमाम खड़े होकर खुतबा देते हैं) में आईईडी छुपाकर रखा था।
यह भी पढ़ें - BLA Train Attack: 'विस्फोट के बाद पटरी से उतर गए थे कोच', जाफर एक्सप्रेस के चालक ने बताई हमले की पूरी कहानी
पहले भी मस्जिदों को बनाया जाता रहा है निशाना
बम धमाके के बाद पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को वाना जिला अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि, खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिदों को पहले भी निशाना बनाया जाता रहा है, खासकर जुमे की नमाज के दौरान। पिछले महीने दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में हुए एक आत्मघाती हमले में जेयूआई-एस के नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी समेत छह लोग मारे गए थे, जबकि 15 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
मदरसे और बन्नू छावनी पर हमले के हमलावरों की हुई पहचान
खैबर पख्तूनख्वा पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने शुक्रवार को बताया कि दारुल उलूम हक्कानिया और बन्नू छावनी में हुए आत्मघाती हमलों में शामिल आतंकियों की पहचान हो गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और आत्मघाती हमलावरों के शरीर के हिस्सों से उनकी पहचान करने में सफलता मिली है।
बन्नू हमले में पांच सैनिक और 13 नागरिक मारे गए
बन्नू छावनी में हुए हमले में पांच सैनिक और 13 नागरिक मारे गए थे, जबकि 16 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, बन्नू छावनी हमले में इस्तेमाल किए गए वाहनों को ट्रैक कर लिया गया है और इसमें विदेशी हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। इस बीच, बन्नू धमाके में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार ने 10 लाख (पाकिस्तानी रुपये) का मुआवजा दिया है।
यह भी पढ़ें - PIA: पीआईए की फिर किरकिरी; कराची में टेकऑफ के समय विमान का एक पहिया निकलकर गिरा, बिना इसके ही लाहौर में लैंड
कुर्रम जिले में 100 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार
वहीं कुर्रम जिले में अशांति फैलाने के आरोप में 100 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद को रोकने के लिए एक नई रणनीति बनाई जा रही है और जल्द ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसे कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन