फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Self-exiled de facto BNP chief to return to Bangladesh to contest Feb election

BNP: बीएनपी प्रमुख व खालिदा जिया के बेटे फरवरी में चुनाव लड़ने बांग्लादेश लौटेंगे, 26 साल रहे इस देश में

Mon, 06 Oct 2025 09:21 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 Oct 2025 09:21 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और सबसे बड़े बेटे ने सोमवार एलान किया कि वह फरवरी में होने वाले आम चुनाव में भाग लेने के लिए बांग्लादेश लौटेंगे। बीएनपी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री पद संभालने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह जवाब दिया। उन्होंने आगे क्या कहा आइए जानें। 

विज्ञापन
Self-exiled de facto BNP chief to return to Bangladesh to contest Feb election
बांग्लादेश का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और सबसे बड़े बेटे तारिक रहमान ने सोमवार को एलान किया कि वह फरवरी में होने वाले आम चुनाव में भाग लेने के लिए बांग्लादेश लौटेंगे। उन्होंने कहा वे लंदन में 26 साल के अपने स्व-निर्वासन को समाप्त कर जल्द वापसी करेंगे। तारिक रहमान ने बीबीसी बांग्ला को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "कुछ उचित कारणों से मेरी वापसी नहीं हो पाई है... लेकिन समय आ गया है, और मैं जल्द ही वापस आऊंगा।" बीएनपी के 58 वर्षीय प्रमुख ने कहा, "मैं भी चुनाव लड़ रहा हूं।"

विज्ञापन


बीएनपी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री पद संभालने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जनता फैसला करेगी।" तत्कालीन सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार ने 2008 में उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए लंदन भेज दिया था। उस दौरान उनके खिलाफ कई आपराधिक और भ्रष्टाचार के मामलों में कानूनी प्रक्रियाएं चल रही थीं। इसके बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के दौरान वे ब्रिटेन में ही रहे ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचे रह सकें। एक मामले में उन पर 2004 में तत्कालीन विपक्षी नेता हसीना और उनकी पार्टी के नेताओं पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


तारिक की मां 80 वर्षीय जिया विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगी या अपने बेटे और पार्टी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगी। रहमान की यह टिप्पणी उन अटकलों के बीच आई है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी ने रातोंरात अपने पहले के रुख से हटते हुए अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस द्वारा संविधान का हिस्सा बनाने के लिए की गई पहल पर जनता की राय जानने के लिए जनमत संग्रह को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनुस ने इस वर्ष 5 अगस्त को यह घोषणा की थी। यह घोषणा हसीना की अवामी लीग सरकार के निष्कासन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर हुई थी। यह घटना जुलाई माह में हुए हिंसक सड़क अभियान के बाद हुई थी, जिसका नेतृत्व स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) ने किया था। अंतरिम सरकार ने अवामी लीग की गतिविधियों पर तब तक प्रतिबंध लगा दिया जब तक कि उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे पूराे नहीं हो जाते। इस बीच, चुनाव आयोग ने पार्टी का पंजीकरण निलंबित कर पार्टी को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed