फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Self declared Scientist Mad Mike Hughes died who was trying to prove earth is flat

पृथ्वी को चपटी साबित करने की कोशिश में गई जान, खुद के बनाए रॉकेट में सवार था 'मैड माइक'

Tue, 25 Feb 2020 04:02 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Feb 2020 04:02 AM IST
सार

मैड माइक नाम से पहचाने जाने वाले ह्यूग्स अपने बनाए रॉकेट में सवार हो गए थे, जो उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही कैलिफॉर्निया के रेगिस्तान में गिर गया। ह्यूग्स का मानना था कि पृथ्वी गोल नहीं चपटी है। 

विज्ञापन
Self declared Scientist Mad Mike Hughes died who was trying to prove earth is flat
माइक ह्यूग्स - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पृथ्वी को चपटी साबित करने की कोशिश में अमेरिका के स्वघोषित वैज्ञानिक और खोजी माइकल ह्यूग्स की मौत हो गई। मैड माइक नाम से पहचाने जाने वाले ह्यूग्स अपने बनाए रॉकेट में सवार हो गए थे, जो उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही कैलिफॉर्निया के रेगिस्तान में गिर गया। ह्यूग्स का मानना था कि पृथ्वी गोल नहीं चपटी है। इसी बात का प्रमाण देने के लिए वह पृथ्वी के वातावरण और बाहरी अंतरिक्ष की सीमा तक जाना चाहते थे।

विज्ञापन


साइंस चैनल अपनी आने वाली सीरीज ‘होममेड एस्ट्रोनॉट’ में 64 साल के माइकल ह्यूग्स की कहानी दिखाने वाला था। चैनल ने ही ट्वीट कर बताया, अपने बनाए रॉकेट में ह्यूग्स की मौत हो गई। हमेशा से उनका सपना था कि उनका सफर चैनल पर दिखाया जाए। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि मोजावे डेजर्ट से रॉकेट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद गिर गया। 64 साल के ह्यूग्स रॉकेट के उड़ान भरने के दौरान शायद बेहोश हो गए थे। पैराशुट खुलने के दौरान फट गया। रॉकेट सीधे पहले ऊपर की तरफ गया और फिर घूम कर सीधे जमीन पर आ गिरा। रॉकेट लॉन्चर एक ट्रक के पिछले हिस्से पर लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से लगाई थी 103 फीट लंबी छलांग

ह्यूग्स को 2002 में तब ख्याति मिली जब उन्होंने स्पीडवे से लिमोजिन कार से 103 फीट लंबी छलांग लगाई। इस स्टंट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ‘लिमोजिन की सबसे लंबी रैंप जंप’ के रूप में दर्ज किया। इससे पहले ह्यूग्स ने ही लास वेगास में कार से 75 फीट लंबी छलांग लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed