फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   See donald Trump as a permanent threat to democracy

महाभियोग सुनवाई में डेमोक्रेट प्रबंधकों ने कहा- ट्रंप को लोकतंत्र के स्थायी खतरे के रूप में देखें

Sat, 13 Feb 2021 04:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस,वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस,वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Feb 2021 04:21 AM IST
विज्ञापन
See donald Trump as a permanent threat to democracy
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रही महाभियोग सुनवाई में डेमोक्रेट प्रबंधकों ने चेतावनी दे डाली कि ट्रंप अमेरिकी लोकतंत्र के लिए एक स्पष्ट खतरा बने हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि उन्हें दोबारा कार्यालय की दौड़ से नहीं रोका गया तो और अधिक हिंसा हो सकती है। इसी के साथ ट्रंप के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही शुरू करने के लिए डेमोक्रेटों की दलीलें पूरी हुईं।
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा के सीनेटर और प्रमुख महाभियोग प्रबंधक जेमी रस्किन ने अन्य सीनेटरों से पूछा, क्या कोई इस हॉल में ऐसा है जो मानता हो कि यदि सीनेट द्वारा ट्रंप को ओवल दफ्तर में वापस जाने की अनुमति दी जाती है तो वह हिंसा के लिए रास्ता खोजना बंद कर देंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूछा, क्या आप अपने परिवार की सुरक्षा का दाव लगा सकते हैं? क्या आप लोकतंत्र के भविष्य को दाव पर लगा सकते हैं? सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन सांसदों से कहा कि यह वक्त ट्रंप के कदाचार पर नए कठोर मानक तय करने का है ताकि दूसरी बार वे दोषमुक्त नहीं हो पाएं।

पार्टी ने 16 घंटे के तय समय में दलील रखते हुए चेताया कि यदि ट्रंप को दोषी नहीं ठहराया गया तो खतरनाक परिपाटी बनेगी और भविष्य के राष्ट्रपति इसका फायदा उठाएंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप इस बार भी बरी कर दिए जाएंगे।


आव्रजन प्रणाली में करुणा-व्यवस्था बहाली को लेकर स्पष्ट हैं बाइडन : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन देश की आव्रजन प्रणाली में ‘करुणा और व्यवस्था बहाल करने’ को लेकर बेहद स्पष्ट हैं और उन्होंने पिछले कुछ सप्ताह में इस संबंध में जिन कार्यकारी आदेशों पर दस्तखत किए हैं, वे महज शुरुआत हैं। प्रवक्ता ने यह बात उस वक्त कही जब भारतीय-अमेरिकियों के एक प्रभावशाली आव्रजन समूह ने बाइडन प्रशासन से आग्रह किया कि वह भारत में जन्मे किसी भी व्यक्ति को एच1बी वर्क वीजा तब तक ना दे, जब तक कि ग्रीन कार्ड या स्थायी कानूनी निवास पर भेदभावपूर्ण नीति खत्म ना हो। प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति आव्रजन प्रणाली में करुणा एवं व्यवस्था बहाल करने और गत चार वर्षों की विभाजनकारी, अमानवीय और अनैतिक नीतियों में सुधार करने को लेकर बेहद स्पष्ट हैं। आने वाले सप्ताहों और महीनों में हम इस पर ध्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed