फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Security of White House is being increased before the presidential election results in America Know all update

US: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले व्हाइट हाउस की बाड़ेबंदी; इस कारण किए जा रहे युद्धस्तर पर इंतजाम

Tue, 05 Nov 2024 08:03 AM IST
Pranay Upadhyay प्रणय उपाध्याय
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:03 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की बाड़बंदी की तैयारियों के पीछे कहीं न कहीं 6 जनवरी 2021 की कैपिटल हिंसा की परछाई नजर आती है। वहीं 2020 के चुनाव नतीजों के वक्त व्हाइट हाउस के करीब समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प का इतिहास भी है।

विज्ञापन
Security of White House is being increased before the presidential election results in America Know all update
US Presidential Poll - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान और नतीजों से पहले राजधानी वाशिंगटन में डर और आशंका के सवाल नजर आ रहे हैं। चुनाव शांति से हो पाएगा? कहीं 6 जनवरी 2021 का इतिहास तो नहीं दोहराएगा?  इन्हीं सवालों के बीच वाशिंगटन में अमेरिका ही नहीं दुनिया के सबसे ताकतवर पते की हिफाजत को लेकर युद्धस्तर पर इंतजाम हो रहे हैं। व्हाइट हाउस के इर्द-गिर्द कई स्तर की बाड़बंदी हो रही है। वहीं इंतजाम ऐसे हो रहे हैं कि न तो आसानी से व्हाइट हाउस तक कोई पहुंच सके और न उसे देख सके। इसके लिए व्हाइट हाउस के बाहर प्लाईवुड पैनल की पूरी दीवार खड़ी की जा रही है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

Security of White House is being increased before the presidential election results in America Know all update
अमेरिका में चुनाव से पहले व्हाइट हाउस की सुरक्षा के लिए हो रहे इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के साथ-साथ वाशिंगटन मैट्रोपोलिटन पुलिस के जवान और डॉग स्क्वॉड दस्ते गश्त करते नजर आ जाते हैं। आम तौर पर लोगों और खासतौर पर पर्यटकों की मौजूदगी से गुलजार रहने वाला व्हाइट हाउस के सामने मौजूद लफैत स्क्वैयर काफी वीरान है। पार्क के बीच में बाड़बंदी की तीन स्तरीय दीवार खड़ी हो चुकी है। 

तैयारियां व्हाइट हाउस की सुरक्षा की ही नहीं हैं। बल्कि आसपास के कई दफ्तर औऱ कारोबारी इमारतें भी शीशे की खिड़कियों औऱ दरवाजों पर लकड़ी की पैनलिंग कर रहे हैं। इसी चिंता और आशंका के बीच कि कहीं चुनावी हिंसा और भीड़ की उग्रता उनकी इमारत को नुकसान न पहुंचा दे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Security of White House is being increased before the presidential election results in America Know all update
अमेरिका में चुनाव से पहले व्हाइट हाउस की सुरक्षा के लिए हो रहे इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला
बाड़बंदी की इन तैयारियों के पीछे कहीं न कहीं 6 जनवरी 2021 की कैपिटल हिंसा की परछाई नजर आती है। वहीं 2020 के चुनाव नतीजों के वक्त व्हाइट हाउस के करीब समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प का इतिहास भी है। ऐसे में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्रशासन कोई जोखिम नहीं मोल लेना चाहता। इसीलिए मामला भले ही कुछ दिनों का हो, लेकिन बाड़बंदी से लेकर सख्ती का हर इंतजाम किया जा रहा है। 

जानकारों का कहना है कि चुनाव मतदान के बाद नतीजे आने में कुछ वक्त लग सकता है। नतीजों की तस्वीर साफ न हुई तो लड़ाई कानूनी अखाड़े में भी जा सकती है। ऐसे में हिफाजत के इंतजामों में कोई कोताही भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed