{"_id":"5d73b6ea8ebc3e93ab3b6f7d","slug":"security-flaws-in-iphone-and-china-targets-uygar-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में उइगर मुस्लिमों से साजिश, जासूसी के लिए आईफोन किए जा रहे हैं हैक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में उइगर मुस्लिमों से साजिश, जासूसी के लिए आईफोन किए जा रहे हैं हैक
Sat, 07 Sep 2019 08:20 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
उइगर मुस्लिम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में उइगर मुस्लिमों को बीजिंग से सुरक्षा का बड़ा खतरा है क्योंकि उन्हें आईफोन में सुरक्षा खामियों के चलते कई हमलों का निशाना बनाया गया। आईफोन की विवादित प्रतिद्वंद्वी कंपनी गूगल ने यूजरों को स्मार्टफोन को रियल टाइम में चिन्हित करते हुए यह विवरण निकाला। इसी के आधार पर चीन में उइगर मुस्लिमों पर एप्पल इंक ने खतरे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने समुदायों की अलग से पहचान उजागर नहीं की है लेकिन सीएनएन, टेकक्रंच और अन्य समाचार एजेंसियों ने भी स्पष्ट किया है कि इन हमलों का मकसद उइगर मुस्लिमों की निगरानी करना था। हाल ही में रॉयटर्स एजेंसी ने भी बताया था कि चीन ने उइगर यात्रियों की जासूसी के लिए एशियाई दूरसंचार कंपनियों को हैक किया था।
विज्ञापन
एप्पल ने कहा कि ये हमले संकीर्ण रूप से फोकस थे और एक दर्जन से ज्यादा वेबसाइटों को प्रभावित कर रहे थे। इन हमलों में वेबसाइटों पर उइगर समुदाय से संबंधित सामग्री पर फोकस किया गया। एप्पल ने कहा कि इस खामी को पकड़े जाने के 10 दिनों के भीतर फरवरी में इसे ठीक कर दिया गया लेकिन कंपनी ने जोर दिया कि गूगल ने इन हमलों का समय सिर्फ दो माह बताया था लेकिन वास्तव में यह दो साल से चल रहा था।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में चीन को घेरेगा अमेरिका
उइगर मुस्लिमों के मामले पर अमेरिका ने चीन को घेरने का फैसला किया है। इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका इस मुद्दे को उठाएगा और उइगरों के लिए समर्थन हासिल करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चीन का उइगरों के साथ व्यवहार दुनिया पर एक बदनुमा दाग है।