फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Security Council does not agree on travel exemption for Taliban officials

UNSC: तालिबानी अफसरों की यात्रा छूट पर सुरक्षा परिषद में सहमति नहीं, चीन अनुमति के पक्ष में

Sun, 21 Aug 2022 02:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 02:24 AM IST
सार

रूस और चीन ने अमेरिका के हालिया प्रस्ताव पर विचार के लिए और समय मांगा है। यानी सभी 13 तालिबान अधिकारियों पर सोमवार दोपहर तक के लिए यात्रा प्रतिबंध फिर से लागू हो गया है। 

विज्ञापन
Security Council does not agree on travel exemption for Taliban officials
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान के 13 अधिकारियों को यात्रा के लिए दी गई छूट की अवधि बढ़ाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोई सहमति नहीं बन पाई है। यह अवधि शुक्रवार आधी रात को खत्म हो गई। रूस, चीन इन सभी अधिकारियों को दी गई यात्रा की अनुमति जारी रखने के पक्ष में हैं, जबकि अमेरिका व पश्चिमी देश इस पर राजी नहीं हैं।

विज्ञापन


अमेरिका व पश्चिमी देश तालिबान द्वारा महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों एवं वादे के अनुसार समावेशी सरकार गठित करने में उसके असफल रहने के विरोध में इन अधिकारियों की संख्या कम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


रूस और चीन ने अमेरिका के हालिया प्रस्ताव पर विचार के लिए और समय मांगा है। यानी सभी 13 तालिबान अधिकारियों पर सोमवार दोपहर तक के लिए यात्रा प्रतिबंध फिर से लागू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें यूएन ने तालिबान के कई सदस्यों पर यात्रा प्रतिबंध समेत कई पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन कुछ तालिबानी अधिकारियों को छूट दी गई थी, ताकि वे अफगानिस्तान में शांति बहाली वार्ता में भाग ले सकें।

रूस-चीन व पश्चिमी देशों में मतभेद
अमेरिका ने 13 में से सात तालिबानी अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध फिर से लगाने का प्रस्ताव रखा। उसने छह अन्य को केवल कतर की यात्रा की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा, जहां अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता हुई है।


राजनयिकों ने बताया कि रूस व चीन ने प्रस्ताव रखा कि सभी 13 अधिकारियों को 90 दिन तक यात्रा में छूट दी जाए, लेकिन उन्हें केवल रूस, चीन, कतर और ‘क्षेत्रीय देशों’ में जाने की अनुमति दी जाए। रूस-चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर आपत्ति जताई और ब्रिटेन, फ्रांस व आयरलैंड ने रूस-चीन प्रस्ताव का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed