{"_id":"66d31b70da913becef048913","slug":"search-for-indian-woman-who-fell-in-malaysia-sinkhole-halted-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaysia: मलयेशिया में गड्ढे में गिरी भारतीय महिला की तलाश रोकी गई, बचाव में आ रही थीं ये तमाम दिक्कतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Malaysia: मलयेशिया में गड्ढे में गिरी भारतीय महिला की तलाश रोकी गई, बचाव में आ रही थीं ये तमाम दिक्कतें
Sat, 31 Aug 2024 07:02 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:02 PM IST
सार
मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला के लिए जारी तलाश आठ दिन बाद रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक विजया लक्ष्मी गली नाम की महिला व्यापार के सिलसिले में अक्सर देश का दौरा करती थी।
विज्ञापन
मलयेशिया में गड्ढे में गिरी भारतीय महिला की तलाश रोकी गई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलेशिया में आठ दिन पहले एक सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला की खोज और बचाव अभियान को कुआलालंपुर के जालान मस्जिद इंडिया में रोक दिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए अग्निशमन और बचाव विभाग ने कहा कि पंताई दलम आईडब्ल्यूके सीवेज प्लांट में बचाव प्रयास जारी रहेंगे।
बचाव अभियान में आ रही थी तमाम दिक्कतें
अग्निशमन और बचाव विभाग के महानिदेशक नोर हिशाम मोहम्मद ने एक समाचार पत्र को बताया कि जांच से पता चला है कि स्कूबा डाइविंग विधियों का उपयोग करके खोज और बचाव जारी रखना बहुत जोखिम भरा था। उन्होंने ने आगे कहा कि भूमिगत जल की तेज धाराएं, बचावकर्मियों के लिए सीमित जगह के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही थी, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया।
'बचावकर्मियों के लिए नेविगेट करना मुश्किल था'
अग्निशमन और बचाव विभाग के महानिदेशक ने आगे बताया कि जब हमने बचाव के लिए जगह देखा, जो लगभग दो फीट (60 सेमी) चौड़ा था, तो हमें समझ आया कि बचावकर्मी यहां फंस सकते हैं। जबकि वहां पर स्कूबा गोताखोरों के लिए खतरे के अलावा, उनके लिए नेविगेट करना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
मलेशियाई प्रधान मंत्री ने पर्यटकों को दिया आश्वासन
इधर इस मामले में मलेशियाई प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम ने पर्यटकों को आश्वासन दिया कि कुआलालंपुर सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि सिंकहोल वाले किसी भी क्षेत्र में तुरंत सुरक्षात्मक काम किए जाएंगे। वहीं कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि हम महिला की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान और महिला के परिवार के सदस्यों के संपर्क में है।
आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी महिला
इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश गैर-निवासी तेलुगु (एपीएनआरटी) सोसाइटी के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि तलाशी अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाए। गड्ढे में गिरी भारतीय महिला की पहचान विजय लक्ष्मी गली (48 वर्षीय) के रूप में हुई है। 23 अगस्त को जब वह अपने परिवार के साथ कुआलालंपुर स्थित एक मंदिर में नाश्ता करने जा रहीं थी, तभी फुटपाथ की एक सड़क अचानक से धंस गई। जिससे विजय लक्ष्मी उस गड्ढे में समा गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन