फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scotland’s first Muslim First Minister Humza Yousaf resigns

UK: स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ का इस्तीफा, पार्टी में हलचल; उत्तराधिकारी की तलाश तेज

Mon, 29 Apr 2024 06:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्कॉटलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्कॉटलैंड Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 29 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

UK: स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम प्रथम मंत्री के रूप में पदभार संभालने वाले पाकिस्तानी मूल के हमजा यूसुफ ने इस्तीफा दे दिया। यूसुफ ने बढ़ते नीतिगत मतभेदों के बीच स्कॉटिश ग्रीन पार्टी के साथ गठबंधन भी समाप्त कर दिया था। 

विज्ञापन
Scotland’s first Muslim First Minister Humza Yousaf resigns
हमजा यूसुफ - फोटो : ANI

विस्तार

मार्च 2023 में स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम प्रथम मंत्री के रूप में पदभार संभालने वाले पाकिस्तानी मूल के हमजा यूसुफ ने स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि पार्टी के अंदरखाने कई दिनों से उथल-पुथल चल रही थी। 39 वर्षीय यूसुफ ने बढ़ते नीतिगत मतभेदों के बीच पिछले सप्ताह स्कॉटिश ग्रीन पार्टी (एसजीपी) के साथ गठबंधन भी समाप्त कर दिया था। इस तरह से अल्पमत वाली एसएनपी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। 

विज्ञापन


मैं किसी के साथ सौदा नहीं कर सकता- हमजा यूसुफ 
इससे पहले एसएनपी की सहयोगी एसजीपी ने विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर दो अविश्वास प्रस्तावों का समर्थन किया था। पहला अविश्वास प्रस्ताव यूसुफ के नेतृत्व को लेकर था जबकि दूसरा प्रस्ताव स्कॉटिश सरकार के संबंध में था। इसे लेकर हमजा यूसुफ का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उनके पास भी विकल्प मौजूद था लेकिन उन्होंने वह रास्ता नहीं चुना। हमजा ने कहा कि मैं केवल सत्ता में रहने के लिए अपने मूल्यों और सिद्धांतों का व्यापार कर किसी के साथ सौदा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा काफी सोचने के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि देश के लिए सबसे अच्छा क्या है। 
विज्ञापन


मुझे जो अवसर मिला, उसके लिए आभारी हूं- हमजा यूसुफ 
एडिनबर्ग के ब्यूट हाउस में दिए गए अपने भाषण में यूसुफ ने कहा कि मुझे दुख है कि मंत्री के रूप में मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन नेतृत्व का जो अवसर मुझे मिला उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, लंदन के मेयर सादिक खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैं छोटा था, तो मेरे जैसे दिखने वाले लोग राजनीति में प्रभावशाली पदों पर नहीं थे। अब हम ऐसे ब्रिटेन में रहते हैं जहां एक ब्रिटिश हिंदू प्रधानमंत्री और एक मुस्लिम मेयर भी हैं। यूसुफ ने कहा अब हम एक उत्तराधिकारी को कमान सौंपने की तैयारी करेंगे और मुझे पूरा यकीन है कि वह बेहतरीन काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराधिकारी की तलाश जारी
यूसुफ अपने पद पर तब तक बने रहेंगे जब तक कि स्कॉटिश संसद में उनके स्थान पर प्रथम मंत्री का चयन नहीं हो जाता। यह स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के लिए उथल-पुथल का समय है। उधर विपक्षी दलों ने भी उनके इस्तीफे का स्वागत किया।

पाकिस्तान मूल के राजनीतिज्ञ हमजा यूसुफ मार्च 2023 में यूनाईटेड किंगडम के स्कॉटलैंड में पहले इस्लामिक फर्स्ट मिनिस्टर बने थे। उन्हें 37 वर्ष की उम्र में सत्तारूढ़ स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के नए नेता के रूप में चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed