फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scotland museum will return seven artifacts to India

बड़ी वापसी: चोरी की सात कलाकृतियां भारत को लौटाएगा स्कॉटलैंड म्यूजियम

Sun, 10 Apr 2022 12:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 12:32 AM IST
सार

स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगोव के म्यूजियम को ये सभी वस्तुएं उपहार में मिली थीं। म्यूजियम ने बातचीत शुरू की तो भारत सरकार ने इनकी वापसी की पूरी लागत चुकाने पर हामी भर दी। 

विज्ञापन
Scotland museum will return seven artifacts to India
भारतीय कलाकृति - फोटो : Twitter

विस्तार

स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगोव की नगर परिषद ने भारत से चुराई गई सात ऐतिहासिक कलाकृतियां वापस लौटाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया है। स्कॉटलैंड से किसी देश को एक बार में लौटाई जाने वाली ये सबसे ज्यादा कलाकृतियां होंगी। ब्रिटेन के किसी म्यूजियम से भारत को पुरावशेषों की यह सबसे बड़ी वापसी होगी।

विज्ञापन


लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस वर्ष के शुरू में ग्लासगोव नगर परिषद से कानपुर, ग्वालियर और बिहार से चुराई गई पुरातात्विक महत्व की छह कलाकृतियां लौटाने का अनुरोध किया था। पिछले माह उच्चायोग के व्यापार सचिव प्रथम जसप्रीत सिंह सुखीजा ने दक्षिण भारत की 14वीं सदी की ऐतिहासिक तलवार और म्यान लौटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


भारत सरकार और पुरातात्विक सेवा की ओर से भेजे अनुरोध में उच्चायोग ने कहा था कि प्राचीन समय की ये वस्तुएं भारत की ऐतिहासिक धरोहर हैं। इनका भारतीयों के लिए सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19वीं सदी में इनमें से छह को भारत के विभिन्न राज्यों के हिंदू मंदिरों और धार्मिक स्थलों से चुराकर लाया गया है। तलवार को उसके मालिक के पास चुराकर देश के बाहर तस्करी से पहुंचाया गया है। ग्लासगोव के म्यूजियम को ये सभी वस्तुएं उपहार में मिली थीं। म्यूजियम ने बातचीत शुरू की तो भारत सरकार ने इनकी वापसी की पूरी लागत चुकाने पर हामी भर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed