{"_id":"5f23d20d8ebc3e63bc3cc6ab","slug":"scientists-at-uk-imperial-college-london-to-immunize-three-hundreds-with-potential-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में प्रयोग के तौर पर कोरोना से बचाव के लिए 300 लोगों को लगाया जाएगा टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में प्रयोग के तौर पर कोरोना से बचाव के लिए 300 लोगों को लगाया जाएगा टीका
Fri, 31 Jul 2020 01:42 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने कहा कि वे कोरोना वायरस से प्रतिरक्षण के लिए सैकड़ों लोगों को प्रयोग्यात्मक टीका लगाएंगे। टीके के अभी तक के परीक्षणों में इसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ना होने की बात सामने आने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रॉबिन शैट्टॉक ने बताया कि उन्होंने और उनके सहकर्मियों ने टीके की कम खुराक पहले कुछ लोगों को दी, जिसके बाद अब वे करीब 300 लोगों को यह टीका लगाएंगे। उन लोगों में से कुछ की उम्र 75 साल से अधिक है। उन्होंने कहा कि ‘‘इसका कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है।’’
विज्ञापन
इंपीरियल में टीके संबंधी अनुसंधान का नेतृत्व कर रहे शैट्टॉक ने कहा कि हम अब भी इस पर अध्ययन कर रहे हैं। वह अक्टूबर में कई हजार लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा डाटा हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
शैट्टॉक ने कहा कि ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में अचानक से कमी आने के कारण, टीका काम करेगा या नहीं इसका यहां पता लगाना मुश्किल हो गया है, इसलिए वह और उनका दल अब कहीं और टीके का परीक्षण करेगा।