फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   School building collapse during exam claims 21 lives in Nigeria

नाइजीरिया में बड़ा हादसा: भरभराकर ढहा स्कूल का दो मंजिला भवन, 22 छात्रों की मौत

Sat, 13 Jul 2024 07:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:22 PM IST
सार

Nigeria: प्लैटो राज्य की सरकार का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर 154 लोग फंस गए थे। राज्यपाल कालेब मुतफवांग ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सेंट एकेडेमिक स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
School building collapse during exam claims 21 lives in Nigeria
नाइजीरिया में स्कूल का भवन ढहा - फोटो : ANI

विस्तार

नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां, एक विद्यालय का दो मंजिला भवन ढह गया। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी।

विज्ञापन


प्लैटो राज्य के जोस शहर में हुआ हादसा
नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) का कहना है कि यह हादसा प्लैटो राज्य के जोस शहर में हुआ। इनईएमए ने आगे बताया कि हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्लैटो राज्य की सरकार का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर करीब 154 लोग फंस गए थे। इनमें से 132 लोगों को निकलाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्यपाल कालेब मनश्शे मुतफवांग ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सेंट एकेडेमिक स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।   

विज्ञापन

जर्जर हो चुका था विद्यालय का भवन
राज्य सरकार का कहना है कि हादसे से बचा जा सकता था। दावा किया गया है कि विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका था लेकिन, इसकी मरम्मत नहीं की गई। राज्यपाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती किए गए लोगों के परिवारों से दस्तावेज और इलाज का खर्च ना मांगा जाए। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में जर्जर हो चुके विद्यालयों को जल्द से जल्द बंद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजीरिया में इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
इससे पहले भी नाइजीरिया में इमारतें ढहने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2021 में नाइजीरिया के लागोस में एक इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी। इसके एक वर्ष बाद लागोस में ही तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed