{"_id":"630fd7858a508048bf3afba2","slug":"saudi-woman-jailed-for-45-years-for-social-media-post-second-case-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Social Media: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर सऊदी महिला को 45 साल जेल, एक महीने में दूसरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Social Media: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर सऊदी महिला को 45 साल जेल, एक महीने में दूसरा मामला
Thu, 01 Sep 2022 03:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:20 AM IST
सार
नॉरा बिन्त सईद अल-खातनी को आतंकवादरोधी और साइबरक्राइम कानूनों के तहत सजा सुनाई गई है। आम तौर पर राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत ने दोषी ठहराए जाने के खिलाफ नॉरा की अपील पर सुनवाई के दौरान यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
Nourah bint Saeed al-Qahtani
- फोटो : AlEkhbariya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब की एक अदालत ने सोशल मीडिया इस्तेमाल कर देश को नुकसान पहुंचाने पर महिला नॉरा बिन्त सईद अल-खातनी को 45 साल जेल की सजा सुनाई है। एक महीने में यह दूसरा मामला है, जिसके कारण सऊदी अरब सवालों के घेरे में है। सऊदी अरब की सबसे बड़ी जनजाति से ताल्लुक रखने वाली नॉरा के खिलाफ कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
अदालती कागजात के मुताबिक, नॉरा पर सोशल मीडिया इस्तेमाल का आरोप है। मानवाधिकार संगठनों के पूछने पर सऊदी अरब के अधिकारियों ने विवरण नहीं दिया। नॉरा को आतंकवादरोधी और साइबरक्राइम कानूनों के तहत सजा सुनाई गई है। आम तौर पर राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत ने दोषी ठहराए जाने के खिलाफ नॉरा की अपील पर सुनवाई के दौरान यह सजा सुनाई। उस पर एकजुटता और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि साफ नहीं है कि नॉरा ने क्या ऑनलाइन पोस्ट किया था। उसकी सुनवाई वाले स्थान की भी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई में हुई थी गिरफ्तार
सऊदी अरब के आलोचक वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार संगठन ‘डेमोक्रेसी फॉर द अरब वर्ल्ड नाव’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे 4 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया गया था। संगठन के शोध निदेशक एलिसन मैकमेनस ने कहा, इस तथ्य की अनदेखी नहीं की जा सकती कि जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में प्रिंस मोहम्मद की स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन