{"_id":"61e74462d9ff18554368191a","slug":"saudi-uae-forces-kill-houthi-commander-abdullah-qasim-in-airstrike","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई-सऊदी : गठबंधन सेना ने हवाई हमले में हूती कमांडर अब्दुल्ला कासिम को मार गिराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई-सऊदी : गठबंधन सेना ने हवाई हमले में हूती कमांडर अब्दुल्ला कासिम को मार गिराया
Wed, 19 Jan 2022 04:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सना/दुबई।
एजेंसी, सना/दुबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:21 AM IST
सार
यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने बाद में इस घटनाओं को आतंकवादी हमला करार दिया और कहा कि हमलावरों को इसका दंड अवश्य ही मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल अरबिया टीवी के सहयोगी चैनल अल हदथ ने बताया है कि यमन की राजधानी सना के उत्तर में निशाना बनाकर किए गए अरब गठबंधन के हवाई हमले में हूती कमांडर मेजर जनरल अब्दुल्ला कासिम अल-जुनैद की मौत हो गई है। ये हमले यूएई-सऊदी गठबंधन सेना ने हूती विद्रोहियों द्वारा सोमवार को अबू धाबी हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए हमले में दो भारतीयों समेत 3 की मौत के बाद किए।
विज्ञापन
उधर, पाकिस्तान के अखबार डॉन ने निवासियों के हवाले से बताया कि यमन की राजधानी सना में एक इमारत में किए गए हवाई हमले में 20 लोगों की मौत हुई है। ये हमले सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने किए। अल हदथ चैनल को अरब गठबंधन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसने हूती विद्रोहियों के ठिकाने पर ये हमले खतरा देखते हुए किए।
विज्ञापन
अबू धाबी के नए हवाई अड्डे के विस्तार में एक निर्माण स्थल और एक तेल सुविधा केंद्र पर कल हुए हमले में जबरदस्त आग सेटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से देखी गई।
विज्ञापन
यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने बाद में इस घटनाओं को आतंकवादी हमला करार दिया और कहा कि हमलावरों को इसका दंड अवश्य ही मिलेगा। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस समेत दुनिया के कई नेताओं ने अबू धाबी हवाई अड्डे व औद्योगिक क्षेत्र पर हुए संदिग्ध ड्रोन हमलों की निंदा की है।
भारत ने कहा, मृत भारतीयों के परिवारों को हरसंभव मदद देंगे
यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि अबू धाबी हवाई अड्डे के पास संदिग्ध हूती ड्रोन हमले में मारे गए दो भारतीयों के परिवार को भारत हर संभव सहायता मुहैया कराएगा। सुधीर ने ‘द नेशनल’ अखबार से बात करते हुए कहा कि भारत सरकार दोनों मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को सहायता देगी। भारतीय दूतावास ने हमले में मारे गए भारतीयों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की है।
दुनियाभर में कठोर निंदा
हमले के बाद विभिन्न देशों में हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की गई। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। दोनों ने हमलों की निंदा की। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस हमलों को कायराना बताया। यूएन ने भी हूती हमलों की निंदा की।