{"_id":"5d80ebcb8ebc3e93d9658292","slug":"saudi-oil-output-will-be-fully-back-online-in-next-two-to-three-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से तीन सप्ताह में पूरी तरह सामान्य हो जाएगा सऊदी अरब का तेल उत्पादन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दो से तीन सप्ताह में पूरी तरह सामान्य हो जाएगा सऊदी अरब का तेल उत्पादन
Tue, 17 Sep 2019 07:50 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
तेल संयंत्र (फाइल फोटो)
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले के बाद से तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। यहां राहत की बात यह है कि सऊदी ने जल्द ही तेल उत्पादन सामान्य होने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक सऊदी की ओर से कहा गया है कि दो से तीन सप्ताह के अंदर उसका तेल उत्पादन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
Saudi oil output will be fully back online in next 2-3 weeks: Reuters quoting Saudi source pic.twitter.com/gFCy1w44sc
— ANI (@ANI) September 17, 2019
विज्ञापन
बता दें कि 14 सितंबर को हुए इस हमले के बाद से सऊदी के तेल उत्पादन में करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है। यमन में ईरान समर्थक हुती विद्रोहियों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को 20 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 साल बाद कच्चे तेल के दाम में एक दिन में इतना बड़ा उछाल आया है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बिना कोई साक्ष्य दिए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इसी को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खुमैनी ने मंगलवार को अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर बातचीत करने से इनकार कर दिया।