{"_id":"5deeea878ebc3e87fb458a91","slug":"saudi-gunman-did-anti-us-tweet-before-the-attack-on-the-naval-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसैनिक अड्डे पर हमले से पहले सऊदी बंदूकधारी ने किया था अमेरिका विरोधी ट्वीट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नौसैनिक अड्डे पर हमले से पहले सऊदी बंदूकधारी ने किया था अमेरिका विरोधी ट्वीट
Tue, 10 Dec 2019 06:14 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पेंसकोला नौसैनिक अड्डे पर हमला कर तीन लोगों की जान लेने वाले सऊदी बंदूकधारी ने गोलीबारी से पहले अमेरिका विरोधी ट्वीट किया था। यह ट्वीट इस्राइल को अमेरिकी समर्थन देने और अमेरिका पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए किया गया था। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को बताया कि एफबीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह हमला आतंकवाद का ही एक हिस्सा था।
विज्ञापन
जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्यारे, रॉयल सऊदी वायुसेना के 21 वर्षीय सेकंड लेफ्टिनेंट मोहम्मद अलशमरानी ने इस काम को अकेले अंजाम दिया या यह हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। हत्यारे अलशरामनी को शुक्रवार को एक इमारत में भगदड़ के दौरान एक शेरिफ डिप्टी ने मार डाला था।
विज्ञापन
जैक्सनविले में एफबीआई के कार्यालय के विशेष एजेंट राहेल जे. रोजेज ने बताया कि जैसा कि हम सक्रिय-गोलाबारी में अनुमान के आधार पर जांच करते हैं, तो हमारा अनुमान है कि यह आतंकवाद का एक हिस्सा था। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गोलीबारी से एक रात पहले एक पार्टी में सऊदी हमलावर अलशरामनी ने तीन अन्य लोगों को घातक गोलीबारी के वीडियो दिखाए थे।
विज्ञापन
हमले के बाद जांच के लिए सऊदी सैन्य प्रशिक्षण रोका जाए
अमेरिका के प्रमुख सांसदों ने फ्लोरिडा में नौसैनिक अड्डे पर गोलीबारी के बाद जांच करने के लिए सऊदी सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोकने का आह्वान किया। इस गोलीबारी में एक सऊदी अधिकारी ने तीन अमेरिकी नौसैनिकों को मार दिया था। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का बचाव करते हुए जांच प्रक्रियाओं की समीक्षा का आदेश दिया है।