फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia to open itself up to foreign tourists for first time

सऊदी अरब ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पहली बार जारी करेगा पर्यटक वीजा

Sat, 28 Sep 2019 03:19 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 28 Sep 2019 03:19 AM IST
सार

  • लगातार सऊदी में हो रही कड़े नियमों में छूट
  • क्राउन प्रिंस सलमान इसके लिए विजन 2030 कार्यक्रम पेश कर चुके हैं
  • तेल पर निर्भरता कम करना चाहता है सऊदी अरब

विज्ञापन
Saudi Arabia to open itself up to foreign tourists for first time

विस्तार

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब पहली बार टूरिस्ट वीजा जारी करेगा। शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सऊदी शासन ने इसका एलान किया गया है। सऊदी अरब अब अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के मकसद से तेल पर निर्भरता कम करना चाहता है। क्राउन प्रिंस सलमान इसके लिए विजन 2030 कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। वह पर्यटन को आय का नया जरिया बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले तक सऊदी में सिर्फ नौकरी के लिए आने वाले लोगों, उनके परिवारों और मक्का-मदीना जाने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों को ही वीजा दिया जाता था। अपने नए फैसले की जानकारी देते हुए सऊदी के पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने कहा कि ये ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास जो कुछ भी पर्यटकों को दिखाने के लिए है उसे देखकर वे आश्चर्यचकित हो जाएंगे। हमारे पास यूनेस्को की पांच वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, स्थानीय संस्कृति और अपार प्राकृतिक संपदाएं हैं। खतीब ने बताया कि सऊदी अरब 49 देशों के नागरिकों के लिए ऑनलाइन टूरिस्ट वीजा आवेदन शुरू करेगा। साथ ही विदेशी नागरिकों को नियमों में छूट मिलेगी। उन्होंने कहा, विदेशी महिलाओं के ड्रेस कोड नियमों में नरमी बरती जाएगी। अबाया (चेहरे को ढकने का कपड़ा) के बिना भी वे सड़कों पर घूम सकेंगी। लेकिन, उन्हें शालीन कपड़े पहनने होंगे।

विज्ञापन

लगातार सऊदी में हो रही कड़े नियमों में छूट

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सत्ता में आने के बाद से सऊदी अरब में महिलाओं को कई अधिकार देते हुए लगातार कड़े नियमों में छूट दी जा रही है। हाल ही में सऊदी अरब ने महिलाओं को बिना पुरुष अभिभावकों की मंजूरी के विदेश यात्रा पर जाने का कानून पास किया गया। उन्हें पसंद से शादी की भी छूट दी गई है। इतना ही नहीं 2020 तक 30 लाख महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाने का लक्ष्य भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजन 2030 का असर

सऊदी अरब की गिनती दुनिया के सबसे कट्टरपंथी देशों में होती है, जहां महिलाओं पर कई पाबंदियां हैं। लेकिन अब यह देश विजन 2030 के तहत तेल के निर्यात से होने वाले राजस्व पर निर्भरता कम करना चाहता है। प्रिंस सलमान इसके लिए देश में कई बदलाव कर रहे हैं। महिलाओं पर लगी पाबंदियों और नियम-कायदों को ढील देने के साथ सऊदी के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed