फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia stops 269,678 Muslims without Hajj permits from entering Mecca

Hajj Permit: सऊदी अरब ने 2.69 लाख हज यात्रियों को मक्का में घुसने से रोका, परमिट न होने पर की गई कार्रवाई

Sun, 01 Jun 2025 11:28 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मक्का
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मक्का Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 11:28 PM IST
सार

सऊदी अरब सरकार ने हज नियमों का पालन न करने वाले 2.69 लाख हज यात्रियों को मक्का में घुसने से रोक दिया है। दरअसल, पिछले साल मक्का में भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, इसमें ज्यादातर वे लोग थे जो बिना परमिट के आए थे।

विज्ञापन
Saudi Arabia stops 269,678 Muslims without Hajj permits from entering Mecca
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब सरकार ने बिना परमिट के हज करने की कोशिश कर रहे दो लाख 69 हजार 678 मुसलमानों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। यह कदम हज यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


हज के लिए परमिट जरूरी क्यों?
हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यहां हर साल लाखों लोग हज पर आते हैं, जिससे भारी भीड़ और सुरक्षा समस्याएं पैदा होती हैं। पिछले साल भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, जिनमें बड़ी संख्या उन लोगों की थी जो बिना परमिट के आए थे। सरकार का कहना है कि अनधिकृत यात्रियों की भीड़ की वजह से ही ऐसी घटनाएं ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अमेरिकी सांसदों की चेतावनी: यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहे पुतिन, अगले दो हफ्ते तय करेंगे युद्ध का भविष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सऊदी सरकार की सख्ती?
सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना परमिट हज करना अपराध माना जाएगा और इसके लिए सजा भी तय की गई है। जिसमें 5000 डॉलर (लगभग ₹4 लाख) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार की तरफ से सऊदी के नागरिकों और प्रवासी दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हज नियम तोड़ने वाले 23,000 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं 400 हज कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।


सुरक्षा व्यवस्था और नई तकनीक का इस्तेमाल
इस साल हज में सुरक्षा को देखते हुए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले में सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल हज को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-ओमारी ने कहा, 'हर यात्री हमारी नजर में है और जो नियम तोड़ेगा वो हमारे कब्जे में होगा।'

यह भी पढ़ें - Drone Attack: यूक्रेन ने रूस में घुसकर तबाह किए 40 से ज्यादा सैन्य विमान; डेढ़ साल से हो रही थी हमले की तैयारी

हज यात्रा की वर्तमान स्थिति
अब तक 14 लाख से ज्यादा अधिकृत जायरीन मक्का पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में और लोग पहुंचेंगे। हज में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है और अधिकतर धार्मिक कर्मकांड खुले में किए जाते हैं, जिससे जायरीनों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। यही वजह हैं कि सऊदी अरब सरकार हज को सुरक्षित बनाने के सख्त नियम और कानून लागू कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed