फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia signs 20 billion dollar investment deal with Pakistan 

कर्ज में डूबे पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब ने किया 20 बिलियन डॉलर का निवेश सौदा

Mon, 18 Feb 2019 09:43 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 18 Feb 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia signs 20 billion dollar investment deal with Pakistan 
Saudi Prince with Imran Khan - फोटो : PTI

सऊदी अरब और कर्ज में डूबे पाकिस्तान के बीच रविवार को 20 बिलियन डॉलर के निवेश सौदों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पाकिस्तान इस वक्त अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है। इस सौदे से उसे बहुत उम्मीदें हैं। भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का भव्य स्वागत किया। 


loader

यहां पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। सलमान का विमान रावलपिंडी के नूर खान वायु सेना के अड्डे पर उतरा था। विमान से बाहर आने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडलीय सहयोगी तथा सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी वायुसेना के अड्डे पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। नकदी की कमी का सामना कर रहा पाकिस्तान अंतरारष्ट्रीय समर्थन पाने की कोशिशों में लगा हुआ है।

इस 20 बिलियन डॉलर के समझौते में ग्वादर के नजदीक एक तेल रिफायनरी में 8 अरब डॉलर का निवेश भी शामिल है। 

क्या कहा सऊदी राजकुमार ने?

पाकिस्तान पहुंचे सऊदी राजकुमार ने कहा कि पाकिस्तान का भविष्य रोशन है। उन्होंने कहा, "पिछले साल भी पाकिस्तान ने पांच फीसदी की दर से आर्थिक प्रगति की और मौजूदा नेतृत्व में पाकिस्तान का भविष्य बेहद अच्छा है।"

उन्होंने कहा कि इसलिए ही हमने पाकिस्तान के साथ 20 बिलियन डॉलर के समझौते किए हैं, जो पाकिस्तान में सऊदी निवेश की पहला कदम है।

क्या बोले इमरान?

पाक पीएम इमरान खान सऊदी राजकुमार को अपनी कार में बिठाकर प्रधानमंत्री निवास तक लेकर गए, वह खुद ही कार चला रहे थे। खान ने प्रिंस के सम्मान में अपने निवास पर डिनर का आयोजन भी किया। इमरान ने कहा कि 25 लाख पाकिस्तानी नागरिक सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। साथ ही इमरान ने राजकुमार को सऊदी में परेशानी झेल रहे पाकिस्तानी नागरिकों की मुश्किलों से भी अवगत कराया।

19 को आएंगे भारत

सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा को इस खाड़ी देश के राजदूत ने दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए 'ऐतिहासिक अवसर' बताया है। सऊदी अरब के राजकुमार सलमान खाड़ी देश के रक्षा मंत्री भी हैं। प्रिंस सलमान 19 फरवरी को भारत की पहले आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा में आतंकवाद का विरोध और ऊर्जा सुरक्षा चर्चा के शीर्ष पर रहने की संभावना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के अलावा वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे। पुलवामा के आतंकी हमले के बाद हो रही इस यात्रा में आतंकवाद से निबटने में सहयोग का मुद्दा वार्ता के एजेंडे में सबसे ऊपर रह सकता है। सऊदी अरब ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed