फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia's biggest group execution this year: 5 put to death for ‘terrorism’

Saudi Arabia: सऊदी अरब में एक साथ पांच अपराधियों को फांसी की सजा, पूजा स्थल पर हमला करने के पाए गए थे दोषी

Tue, 04 Jul 2023 10:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए मई की शुरुआत से अबतक 20 से अधिक फांसी दी जा चुकी हैं। मई के अंत में, अधिकारियों ने आतंकवाद के दोषी दो बहरीनियों को मौत की सजा दी थी।

विज्ञापन
Saudi Arabia's biggest group execution this year: 5 put to death for ‘terrorism’
Saudi Arabia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब ने एक साथ पांच अपराधियों को मौत की सजा दी, जो इस साल की सबसे बड़ी सामूहिक फांसी है। मारे गए लोगों में चार सउदी और एक मिस्र का नागरिक शामिल था। यह सभी एक पूजा स्थल पर घातक हमले में शामिल पाए गए थे, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और अनगिनत घायल हुए थे। फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि पूजा स्थल पर हमला कब और कैसे हुआ था।

विज्ञापन

बता दें, अधिकारियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि फांसी कैसे दी गई। अगर हम सऊदी अरब का इतिहास देखें तो यह एक साथ फांसी चढ़ने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। पांच लोगों को सामूहिक फांसी दिए जाने के साथ ही इस साल सऊदी अरब द्वारा मौत की सजा दिए जाने की कुल संख्या 68 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए मई की शुरुआत से अबतक 20 से अधिक फांसी दी जा चुकी हैं। मई के अंत में, अधिकारियों ने आतंकवाद के दोषी दो बहरीनियों को मौत की सजा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सऊदी अरब ने कुल 147 लोगों को फांसी दी गई थी। जबकि साल 2021 में 69 लोगों को मौत की सजा दी गई थी। 2022 के आंकड़े में आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए मार्च में एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी दी गई थी। इससे पहले सबसे अधिक, 1979 में मक्का में ग्रैंड मस्जिद पर कब्जा करने के दोषी 63 आतंकवादियों के लिए जनवरी 1980 में सामूहिक फांसी दी गई थी।

सऊदी अरब में फांसी की घटनाओं में हालिया वृद्धि तब हुई है, जब सऊदी अरब के किंग सलमान के बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान व्यापक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगर कोई व्यक्ति लोगों की जान को खतरे में डालता है तो उसे फांसी की सजा दी जाएगी। इसके अलावा अन्य मामलों में सजा पर नरमी बरती जा सकती है। क्राउन प्रिंस ने कहा था कि लोगों की जान लेने से बड़ा कोई अपराध नहीं है। इसलिए इस अपराध के लिए सजा भी सख्त होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed