{"_id":"62518bdb0447d773f74f7373","slug":"saudi-arabia-decides-to-allow-one-million-people-to-go-to-haj-full-vaccination-will-be-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: इस बार हज पर जा सकेंगे 10 लाख लोग, पूर्ण टीकाकरण होगा जरूरी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब: इस बार हज पर जा सकेंगे 10 लाख लोग, पूर्ण टीकाकरण होगा जरूरी
Sat, 09 Apr 2022 07:06 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:06 PM IST
सार
इस बार 65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा में भाग लेने की अनुमति होगी। यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी होगा।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल तक कोरोना वायरस के कड़े प्रतिबंधों के बाद सऊदी अरब ने इस बार हज पर देश से बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इस साल के लिए हज यात्रियों की संख्या 10 लाख तय की गई है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपीए न्यूज एजेंसी ने हज एवं उमरा मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस बार 65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा में भाग लेने की अनुमति होगी। यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी होगा। इसके साथ ही विदेश से आने वाले लोगों को निगेटिव कोरोना टेस्ट दिखाना होगा।
विज्ञापन
पिछले साल महज 60 हजार सऊदी नागरिकों को ही हज की अनुमति दी गई थी। कोरोना महामारी से पहले दुनियाभर के 25 लाख लोगों को हज यात्रा करने की अनुमति दी जाती थी। एक सप्ताह तक चलने वाली हज यात्रा के दौरान मक्का और मदीना में इस्लाम के पवित्र स्थलों तक की यात्रा और साल भर चलने वाले उमरा से सऊदी अरब महामारी से पहले हर साल 12 अरब डालर (91,106 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई करता था।
विज्ञापन