{"_id":"5d9840248ebc3e013371cffb","slug":"saudi-arabia-allow-foreign-men-and-women-to-rent-hotel-rooms-together-without-proving-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब का बड़ा फैसला, बिना रिश्ता बताए होटल में साथ रह सकते हैं विदेशी युगल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब का बड़ा फैसला, बिना रिश्ता बताए होटल में साथ रह सकते हैं विदेशी युगल
Sat, 05 Oct 2019 12:33 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
होटल रुम में अब साथ रह सकते हैं विदेशी पर्यटक
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब ने विदेशी महिला और पुरुष को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। इसके तहत अब उन्हें होटल के कमरे में साथ रहने की इजाजत मिल गई है। पहले उन्हें साथ रहने के लिए अपने बीच का रिश्ता बताना पड़ता था। यह फैसला मुस्लिम साम्राज्य की नई टूरिस्ट वीजा नीति के तहत हुआ है जो पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सऊदी की महिलाओं को भी अपने लिए किराए पर होटल का कमरा लेने की इजाजत दे दी गई है। इस कदम से महिलाओं को आसानी से यात्रा करने और अविवाहित विदेशी पर्यटकों को साथ रहने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मुस्लिम देश में शादी के बिना शारीरिक संबंध बनाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
सऊदी कमीशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज ने इस खबर की पुष्टि की है। कमीशन ने कहा, 'सभी सऊदी नागरिकों को होटल में चेक-इन करते समय अपने परिवार का पहचान पत्र या रिश्ते का सबूत देना होगा। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए यह अनिवार्य नहीं है।' अब सउदी सहित सभी महिलाएं अकेले होटल में रुक सकती हैं और चेक-इन पर उन्हें आईडी प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन
सऊदी अरब ने पिछले हफ्ते 49 देशों के विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए क्योंकि वह इस क्षेत्र को विकसित और अपनी अर्थव्यवस्था को तेल निर्यात से दूर करना चाहता है। इस कदम के तहत मुस्लिम देश ने घोषणा की है कि अब पर्यटकों को बुर्का पहनने की जरुरत नहीं है लेकिन उन्हें शालीनता वाले कपड़े पहनने होंगे।
हालांकि सऊदी में शराब पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा। हाल के वर्षों में सख्त सामाजिक नियमों में ढील दी गई है और पहले से प्रतिबंधित मनोरंजन खूब फला-फूला है। सऊदी अधिकारी चाहते हैं कि 2030 तक सालाना 10 करोड़ लोग उनके यहां आएं। सऊदी ने पिछले साल महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। वहीं इस साल अगस्त में महिलाओं को बिना किसी पुरुष के यात्री की इजाजत दी थी।