Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   saudi-airstrikes-yemen-sanaa-33-killed-13-children-houthi-claim

यमन में फिर तेज हुई जंग: सऊदी अरब के सना में हवाई हमलों से मची तबाही, 33 लोगों की मौत; 13 बच्चे भी शामिल

Sun, 08 Nov 2026 09:04 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 08 Nov 2026 09:04 AM IST
सार

यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच संघर्ष तेज होने के बीच सना प्रांत में हवाई हमलों में 33 लोगों की मौत का दावा किया गया है। हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में 13 बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
saudi-airstrikes-yemen-sanaa-33-killed-13-children-houthi-claim
यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों में 33 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमन के सना प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में 33 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 13 बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। हूती अधिकारियों ने रविवार को यह दावा किया। हमलों में 39 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


देश में फिर से शुरू हुए गृहयुद्ध के बीच मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यमन में संघर्ष दोबारा शुरू होने के बाद से अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।
विज्ञापन


हताहतों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे
हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी सना के पूर्व में स्थित अल-शरिया गांव को निशाना बनाया। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि 39 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती समाचार एजेंसी सबा ने शनिवार को बताया था कि हमले के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान जारी है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि "विमानों ने दो बार हमले कर राहत एवं बचावकर्मियों को भी निशाना बनाया।" अल-असबाही ने कहा, "लगभग अंतिम आंकड़ों के अनुसार, मृतकों में 12 पुरुष, आठ महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। वहीं, घायलों में 16 पुरुष, 10 महिलाएं और 13 बच्चे हैं।"

ईरान समर्थित हूती संगठन के अल-मसीरा टीवी ने हमले से जुड़ा एक वीडियो भी प्रसारित किया। चैनल के मुताबिक, यह वीडियो अल-शरिया गांव में बनाया गया था। इसमें हमले वाली जगह से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। आसपास मलबे के ढेर और अस्पताल में भर्ती घायल लोग भी नजर आ रहे हैं।

सऊदी अरब ने हमले के दावों पर नहीं दी प्रतिक्रिया
यमन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में लड़ रहे सऊदी अरब ने इन हवाई हमलों से जुड़ी रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने रियाद प्रांत की ओर दागी गई हूती मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया है।

दूसरी ओर, हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब और यमन में सऊदी सैनिकों तथा सैन्य और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संगठन ने छह सैन्य अभियान चलाए। इनमें सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको की सुविधाओं, रियाद एयरपोर्ट और सीमा के दोनों ओर स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ताइज में बाजार पर हमले में 30 लोगों की मौत
इससे पहले शुक्रवार को यमन के ताइज प्रांत में एक बाजार पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी। हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब के हवाई हमलों को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, यमन की सरकारी सेना ने आरोप लगाया कि ईरान समर्थित हूती संगठन ने बाजार को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।


यमन में फिर तेज हुई जंग
यमन में कई वर्षों तक अपेक्षाकृत शांति रहने के बाद जुलाई में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार के बीच संघर्ष फिर शुरू हो गया। इसके साथ ही मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच युद्ध का एक नया मोर्चा खुल गया। इसके बाद से सऊदी अरब लगातार हूती ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। वहीं, हूती संगठन ने भी तेल संपदा से समृद्ध सऊदी अरब के खिलाफ अपने हमले बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed