{"_id":"604d18c3d1aecd08dc2df0a5","slug":"satya-nadella-and-us-mps-condemn-hate-behavior-with-asian-americans","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : सत्या नडेला और अमेरिकी सांसदों ने की देश में घृणा हिंसा की निंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : सत्या नडेला और अमेरिकी सांसदों ने की देश में घृणा हिंसा की निंदा
Sun, 14 Mar 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
सत्या नडेला
- फोटो : PTI
अमेरिकी सांसदों और माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने कहा है कि वे देश में एशियाई-अमेरिकियों के साथ लगातार जारी घृणा व्यवहार से क्षुब्ध हैं। उन्होंने देश में घृणा, नस्ली भेदभाव और हिंसा के सभी रूपों की निंदा की।
विज्ञापन
एशियन अमेरिकी समूह ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के आंकड़ों के अनुसार मार्च से दिसंबर 2020 के बीच एशियाई अमेरिकियों के साथ दुर्व्यवहार की तीन हजार से अधिक घटनाएं हुई हैं, वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 216 थी। नडेला ने ट्वीट किया, मैं अन्याय के खिलाफ एशियाई समुदाय और एशियाई-अमेरिकियों के साथ एकजुट हूं।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- वह घृणा, नस्लीय भेदभाव और हिंसा के सभी रूपों की निंदा करता है। इस बीच, कई अमेरिकी सांसदों ने एक ऐसा विधेयक पेश करने के लिए एकजुट होने की बात कही है जो कोविड-19 महामारी के दौरान इस समुदाय के खिलाफ बढ़े घृणा अपराधों और हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगाएगा। सांसद डोनाल्ड एम. पायने ने कहा, अमेरिका में घृणा-हिंसा की कोई जगह नहीं है, ये हमले बंद होने चाहिए।
विज्ञापन