फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Satellite images show fire devastation on Afghan Iran border

अफगान-ईरान सीमा पर ईंधन टैंकर में विस्फोट, सैकड़ों वाहन खाक, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर

Tue, 16 Feb 2021 09:30 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हेरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हेरात Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 16 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Satellite images show fire devastation on Afghan Iran border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर शनिवार को लगी भीषण आग में सैकड़ों ईंधन टैंकर, जिनमें प्राकृतिक गैस और तेल भरा था, वह जलकर भस्म हो गए। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के गवर्नर ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस्लाम कला सीमा शुल्क टर्मिनल और उसके आसपास की तस्वीरें सैटेलाइट से ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों में भारी तबाही स्पष्ट दिखती है। 
विज्ञापन


बता दें, यह आग शनिवार को एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने के बाद लगी थी और आग की लपटों को करीब तीन दिन तक नियंत्रित नहीं किया जा सका। विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नर ने कहा कि प्लेनेट लैब्स इंक से प्राप्त सैटेलाइट तस्वीरों में सीमा पर अफगानिस्तान की ओर जले हुए सैकड़ों टैंकरों के अवशेष साफ दिखाई पड़े हैं। विस्फोट के कारण आग लगने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए।


आमतौर पर सीमा पर दोनों देशों की ओर से सैकड़ों टैंकर पहुंचते हैं। ऐसे में इस आग की चपेट में सैकड़ों ट्रक आ गए जो वहीं खड़े थे। अधिकारियों के अनुसार उस समय वहां करीब 2,500 ट्रक थे।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा कर में वृद्धि किए जाने के खिलाफ दो सप्ताह से ट्रकों की हड़ताल चल रही थी और इस वजह से वहां बड़ी संख्या में ट्रक एकत्रित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed