{"_id":"628019ecc194a122377d453f","slug":"satellite-images-revealed-china-is-testing-anti-ship-missiles-target-range-seen-on-eastern-shore-in-xinjiang-desert","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपग्रह तस्वीरों में खुलासा : चीन कर रहा एंटी-शिप मिसाइलों का परीक्षण, शिनजियांग के रेगिस्तान में पूर्वी किनारे पर दिखे टारगेट रेंज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपग्रह तस्वीरों में खुलासा : चीन कर रहा एंटी-शिप मिसाइलों का परीक्षण, शिनजियांग के रेगिस्तान में पूर्वी किनारे पर दिखे टारगेट रेंज
Sun, 15 May 2022 02:36 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 15 May 2022 02:36 AM IST
सार
रक्षा विश्लेषक डेमियन सिमंस ने बताया कि चीनी लक्ष्यों की रूपरेखा बेहद सटीक है। यह ओरिएंटेशन्स, शेप्स और साइज कई लक्ष्यों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि जमीन पर धातु की चादरें बिछाई गई हैं। ये एक अलग तरह की सामग्री है, जो गर्मी या राडार को अलग तरह से प्रतिबिंबित कर सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपग्रह तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि चीन शिनजियांग के रेगिस्तानी ग्रामीण इलाके तकलामाकन में जहाज-रोधी (एंटी शिप) बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर रहा है। तस्वीरों में बड़े पैमाने पर टारगेट रेंज देखे गए जो रेगिस्तान के पूर्वी किनारे पर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना संस्थान के मुताबिक, ये हाइपरसोनिक मिसाइलें युद्धपोतों के लिए एक बड़ा खतरा हैं। तस्वीरों से इस साइट पर मिसाइल परीक्षण के पक्के सुबूत मिले हैं। चीन इससे पहले भी ऐसे परीक्षण कर चुका है जिनमें डीएफ-21 डी और डीएफ-26 भूमि आधारित हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एच-6 बॉम्बर है और अब इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने टाइप-055 रेन्हाई का भी परीक्षण किया है। रक्षा विश्लेषक डेमियन सिमंस के मुताबिक, एयरक्राफ्ट कैरियर टारगेट्स पर किए गए शोध में पता चला है कि चीनी सेना इन दूर के इलाको में नए लक्ष्यों पर संभावित भविष्य के संघर्षों से निपटने के लिए सैन्य अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
जटिल संकेत मिले
रक्षा विश्लेषक डेमियन सिमंस ने बताया कि चीनी लक्ष्यों की रूपरेखा बेहद सटीक है। यह ओरिएंटेशन्स, शेप्स और साइज कई लक्ष्यों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि जमीन पर धातु की चादरें बिछाई गई हैं। ये एक अलग तरह की सामग्री है, जो गर्मी या राडार को अलग तरह से प्रतिबिंबित कर सकती है। इससे हमें इन प्रयोगों के पीछे की जटिल प्रणालियों और प्रयासों का संकेत भी मिलते हैं।