फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sanskrit learning app Little Guru to be launched in Bangladesh today, IGCC, High Commission of India

उपलब्धि: संस्कृत सीखने की तैयारी में बांग्लादेश के लोग, भारत का 'लिटिल गुरु' करेगा मदद

Mon, 12 Apr 2021 09:14 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 09:14 AM IST
सार

भारत से लगातार मजबूत हो रहे संबंधों का ही नतीजा है कि बांग्लादेश के लोग संस्कृत भाषा सीखने में रुचि दिखा रहे हैं। भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (आईजीसीसी) आज बांग्लादेश में संस्कृति लर्निंग एप लिटिल गुरु लॉन्च करेगा। 

विज्ञापन
Sanskrit learning app Little Guru to be launched in Bangladesh today, IGCC, High Commission of India
लिटिल गुरु एप - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत से लगातार मजबूत हो रहे संबंधों का ही नतीजा है कि बांग्लादेश के लोग संस्कृत भाषा सीखने में रुचि दिखा रहे हैं। बांग्लादेशी लोगों की संस्कृत के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए भारतीय उच्चायोग का इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (आईजीसीसी) सोमवार यानी आज बांग्लादेश में संस्कृति लर्निंग एप 'लिटिल गुरु' लॉन्च करेगा।

विज्ञापन


 भारतीय उच्चायोग का इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (आईजीसीसी) आज बांग्लादेश में संस्कृत लर्निंग एप 'लिटिल गुरु' लॉन्च करेगा।  भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) छात्रों, धार्मिक शिक्षाविदों और इतिहासकारों में संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। 'लिटिल गुरु' एप भी इसी का एक हिस्सा है। संस्कृत लर्निंग एप 'लिटिल गुरु' एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसके जरिये संस्कृत भाषा को आसान, मनोरंजक और बेहद मजेदार अंदाज में सीखी जा सकेगी।
विज्ञापन


रोचक अंदाज में संस्कृत सिखाएगा 'लिटिल गुरु'
भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 'लिटिल गुरु' एप उन लोगों की मदद करेगा, जो पहले से संस्कृत सीख रहे हैं। साथ ही उन लोगों के लिए भी यह मददगार साबित होगा, जो इस भाषा को सीखना चाहते हैं। यह एप गेम्स, प्रतिस्पर्धा, इनाम आदि जैसे माध्यमों से संस्कृत सीखने में मदद करता है। यह एप शिक्षा को मनोरंजन के साथ जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत सीखने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा

जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर में लोग संस्कृत को लेकर रुचि दिखा रहे हैं, वे लोग संस्कृत भाषा सीखना चाहते हैं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पास तमाम देशों से संस्कृत भाषा सीखने को लेकर आवेदन आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि बौद्ध, जैन और अन्य कई धार्मिक ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं, इसलिए इस भाषा को सीखने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। दुनिया भर में संस्कृत भाषा सिखाने वाले कई विश्वविद्यालयों ने लिटिल एप में दिलचस्पी दिखाई है। इस एप की मदद से छात्रों को संस्कृत सीखने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed