{"_id":"67ac0c94cd62ac5eb207e21b","slug":"sam-altman-taunts-elon-musk-amid-openai-bid-said-insecure-not-happy-person-know-all-about-it-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sam Altman Taunts Elon Musk: 'असुरक्षित और दुखी शख्स', ओपनएआई विवाद के बीच सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क पर तंज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sam Altman Taunts Elon Musk: 'असुरक्षित और दुखी शख्स', ओपनएआई विवाद के बीच सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क पर तंज
Wed, 12 Feb 2025 08:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:21 AM IST
सार
मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की संपत्ति को 97.4 बिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। इस पर सैम ने कहा कि कंपनी बिक्री के लिए नहीं है। यह हमारे साथ खिलवाड़ करने की उनकी एक और चाल है।
विज्ञापन
सैम ऑल्टमैन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को एलन मस्क पर कटाक्ष किया। उन्होंने टेस्ला के सीईओ पर असुरक्षा की भावना के साथ काम करने का आरोप लगाया। पेरिस एआई शिखर सम्मेलन के दौरान एक साक्षात्कार के दौरान ऑल्टमैन ने कहा, 'संभवतः उनका पूरा जीवन असुरक्षा की स्थिति में बीता है। मुझे उस व्यक्ति के लिए दुख है। मुझे नहीं लगता कि वह एक खुशनुमा शख्स हैं। मुझे वह दुखी ही लगते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान ऑल्टमैन ने फिर दोहराया कि ओपनएआई बिक्री के लिए नहीं है। दरअसल, मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की संपत्ति को 97.4 बिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। इसके अलावा निवेशकों के एक समूह ने भी ओपनएआई के लिए कुछ ऐसा ही प्रस्ताव रखा है। इस पर सैम ने कहा कि कंपनी बिक्री के लिए नहीं है। यह हमारे साथ खिलवाड़ करने की उनकी एक और चाल है।
विज्ञापन