फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ghibli Trend Sam Altman Appeals  OpenAI Team Needs Sleep As Ghibli-Style AI Art Goes Viral

Ghibli Trend: 'क्या आप तस्वीरें बनाने में बरत सकते हैं संयम, यह पागलपन; टीम को नींद की जरूरत', ऑल्टमैन की अपील

Mon, 31 Mar 2025 08:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 31 Mar 2025 08:05 AM IST
सार

OpenAI ने हाल ही में एक नई इमेज जनरेशन फीचर लॉन्च किया था। इससे जापान के प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो Studio Ghibli के स्टाइल में 'एनिमी' इमेज बनाने की सुविधा मिलती है। हालांकि, लोगों के सिर इसका जादू कुछ ऐसा चढ़ा कि रविवार को ChatGPT का सर्वर ही क्रैश हो गया।

विज्ञापन
Ghibli Trend Sam Altman Appeals  OpenAI Team Needs Sleep As Ghibli-Style AI Art Goes Viral
Sam Altman - फोटो : PTI

विस्तार

इंटरनेट पर लोग घिबली इमेज बनाने के लिए टूट पड़े हैं। चैटजीपीटी की नई इमेज जनरेशन सुविधा ने लोगों को ऐसी तकनीक दे दी है कि हर कोई स्टूडियो घिबली जैसी तस्वीरें बनाने में जुट गया है। इससे चैपजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपेनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को यूजर्स से थोड़ा रुकने की अपील करनी पड़ी है।

विज्ञापन


ऑल्टमैन ने रविवार को सोशल मीडिया पर लोगों से अपील करते हुए मजाक में कहा, 'क्या आप सभी कृपया तस्वीरें बनाने में संयम बरत सकते हैं, यह पागलपन है। हमारी टीम को नींद की जरूरत है।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी हुआ क्रैश! Studio Ghibli स्टाइल इमेज फीचर ने बढ़ाई मुसीबत, OpenAI ने दी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च को चैटजीपीटी में नया इमेज जनरेशन फीचर जारी किया था
ओपेनएआई ने 26 मार्च को चैटजीपीटी में नया इमेज जनरेशन फीचर जारी किया था। देखते ही देखते इसकी मांग बढ़ गई। लोगों ने अपने फोटो घिबली स्टाइल में बदलने लगे। इससे ओपेनएआई के सर्वर पर दबाव बढ़ गया। इस पर ऑल्टमैन ने पोस्ट किया, हम लॉन्च के बाद से सांस तक नहीं ले पाए हैं। भारी दबाव है, ऐसा कभी नहीं देखा।


'कार्यालय में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पिघल रही'
इससे पहले गुरुवार को उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि एआई की ओर से जनित छवियां इतनी अधिक चलन में हैं कि उनके कार्यालय में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पिघल रही है।

ज्यादा ट्रैफिक के वजह से डाउन हुआ सर्वर
इससे पहले कई यूजर्स को ChatGPT एक्सेस करने में दिक्कत आई। शनिवार से ही यह समस्या आ रही थी, लेकिन रविवार दोपहर 4 बजे के आसपास यह समस्या अधिक गंभीर हो गई। जैसे ही यूजर्स ने Studio Ghibli-स्टाइल इमेज जनरेशन फीचर का इस्तेमाल करना शुरू किया, OpenAI के सर्वर पर भारी लोड पड़ गया। यूजर्स को यह एरर मैसेज दिखाई दे रहा था, 'हम क्षमा चाहते हैं, एक एरर हुआ है। कृपया कुछ मिनट बाद पुनः प्रयास करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed