ChatGPT: चैटजीपीटी हुआ क्रैश! Studio Ghibli स्टाइल इमेज फीचर ने बढ़ाई मुसीबत, OpenAI ने दी सफाई

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 30 Mar 2025 07:03 PM IST
सार

OpenAI ने हाल ही में एक नई इमेज जनरेशन फीचर लॉन्च की, जो कि जापान के प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो Studio Ghibli के स्टाइल में 'एनिमी' इमेज बनाने की सुविधा देती है। लेकिन इस फीचर के वजह से रविवार को ChatGPT का सर्वर क्रैश हो गया।

विज्ञापन
chatgpt says servers crashed due to studio ghibli style image generation request resumed later
ChatGPT बाद में हुआ रिस्टोर - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Chat GPT Crashed:

    अगर आप भी रविवार को ChatGPT का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे और एरर मैसेज देख रहे थे, तो आप अकेले नहीं थे। दरअसल, OpenAI का पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT डाउन हो गया था। इसके पीछे की वजह बनी इसकी नई Studio Ghibli स्टाइल इमेज जनरेशन फीचर की जबरदस्त लोकप्रियता।

    ज्यादा ट्रैफिक के वजह से हुआ डाउन

    शनिवार शाम से ही कई यूजर्स को ChatGPT एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन रविवार दोपहर 4 बजे के आसपास यह समस्या अधिक गंभीर हो गई। जैसे ही यूजर्स ने Studio Ghibli-स्टाइल इमेज जनरेशन फीचर का इस्तेमाल करना शुरू किया, OpenAI के सर्वर पर भारी लोड पड़ गया।

    विज्ञापन

    यूजर्स को यह एरर मैसेज दिखाई दे रहा था, "हम क्षमा चाहते हैं, एक एरर हुआ है। कृपया कुछ मिनट बाद पुनः प्रयास करें।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OpenAI ने दी प्रतिक्रिया

    OpenAI ने इस सर्वर क्रैश को स्वीकार किया और कहा कि "हम प्रभावित सेवाओं को ठीक करने पर काम कर रहे हैं।" Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम 4:19 बजे से इस समस्या की शिकायतें तेजी से बढ़ीं, और 219 यूजर्स ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें: Instagram पर आ रहीं गंदी रील्स, बस इन 2 सेटिंग को ठीक कर हटाएं सारा कचरा, जानें आसान स्टेप्स

    रात तक OpenAI ने घोषणा की कि सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं और अगले 5 दिनों में इस क्रैश का विस्तृत विश्लेषण जारी किया जाएगा।

    Studio Ghibli फीचर बना वजह

    OpenAI ने हाल ही में एक नई इमेज जनरेशन फीचर लॉन्च की, जो कि जापान के प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो Studio Ghibli के स्टाइल में इमेज बनाने की सुविधा देती है। इस फीचर के आते ही यूजर्स की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे सर्वर पर अत्यधिक दबाव पड़ गया।

    OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में लिखा, "क्या आप सब प्लीज इमेज जनरेट करना थोड़ा कम कर सकते हैं? हमारी टीम को नींद चाहिए!"

    इस आउटेज के कारण दुनियाभर में लाखों लोग ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इससे कंटेंट क्रिएटर्स, डेवलपर्स, और प्रोफेशनल्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब सर्वर पूरी तरह से ठीक हो चुका है और यूजर्स बिना किसी रुकावट के ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें